Author: Onnu

उत्तरकाशी – आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे हर्षिल घाटी के धराली गांव में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत गांव में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों के साथ बातचीत करेंगे। दो दिवसीय भ्रमण के तहत वे दोपहर करीब 12 बजे हर्षिल हैलीपैड पहुंचे। https://twitter.com/i/status/1635582086344998915 आपको बता दें उनका यह भ्रमण केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी वाइब्रेंट विलेज योजना को लेकर है। जिसमें वे सीमांत धराली गांव के ग्रामीणों की सरकार से अपेक्षाओं के बारे में भी जानकारी लेंगे। साथ ही वर्तमान में गांव में मौजूद मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा करेंगे।

Read More

चमोली – प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, संस्कृति, धर्मस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम प्रबन्धन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 18 फरवरी 2023 से प्रारंभ हुए चारधाम यात्रियों के पंजीकरण के तहत केदारनाथ के लिए 147240 और बद्रीनाथ के लिए 120194 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। कुल मिलाकर अभी तक केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए 267434 (दो लाख सड़सठ हजार चार सौ चौंतीस) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। पर्यटन मंत्री ने बताया कि चार धामयात्रा व्यवस्थाओं को देखते हुए पर्यटन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कार्य में लगा है। गढ़वाल मंडल…

Read More

देहरादून – ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में जैसे ही ”द एलीफेंट व्हिस्परर्स” डॉक्यूमेंट्री के नाम की घोषणा हुई तो उत्तराखंड के एक बेटे का इकबाल दुनिया के फलक पर बुलंद हो गया। पौड़ी के नौगांव निवासी करन थपलियाल के कैमरे से शूट हुई इस डॉक्यूमेंट्री ने न केवल देश बल्कि उत्तराखंड का भी नाम ऊंचा कर दिया है। करन के पिता पेशे से फोटोग्राफर थे। उनकी एक दुकान थी, जहां करन और उनका भाई अक्सर बैठा करता था। बचपन में पिता को देखकर कैमरे की बारीकियां सीखीं। पिता ने उन्हें बचपन में जो कैमरा थमाया था, वह आज उन्हें दुनिया के…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड में खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि देर रात 8 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। दून एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने देर रात को खनन की शिकायतों के बाद 02 पुलिसकर्मियों को निलम्बित तथा 08 पुलिस आरक्षियों को किया गया लाइन हाजिर। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसएसपी ने विकासनगर कोतवाली से 6, सहसपुर थाने से 1, सेलाकुई से 1 पुलिसकर्मी को एसएसपी ने लाइन हाजिर किया। बता दे कि एसएसपी को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि पछवादून क्षेत्र में खनन हो रहा है और पुलिस की इसमे संलिप्तता है। लगातार मिल…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल समेत ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में इस तरह के मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। प्रदेश में एच-3 एन-2 वायरस के मामलों को लेकर चिंता बढ़ गई है। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में दो सैंपल में इस वायरस के मिलने की पुष्टि हुई है। जिससे स्वास्थय विभाग में हड़कंप मच गया है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में बीती सात मार्च…

Read More

देहरादून- उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) के अभिभाषण के साथ ही आज सोमवार से विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को विधानसभा पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के लिए सरकार का विजन इस बजट में झलकता है। हमें उम्मीद है कि सभी नेता राज्य के विकास में योगदान देंगे। ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में आज सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान सदन के सीएम पुष्कर सिंह धामी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी अपनी-अपनी परीक्षाओं से गुजरेंगे।…

Read More

देहरादून – चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर सोमवार से वायुसेना का तीन दिवसीय अभ्यास शुरू हो गया। इस दौरान वायुसेना के मल्टीपर्पज एनएन 32 विमान की लैंडिंग और टेक-ऑफ का अभ्यास किया गया। यह इस साल का पहला अभ्यास है। भारत-चीन सीमा से लगे उत्तरकाशी जनपद में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।यही वजह है कि भारतीय वायुसेना इस हवाई अड्डे को अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) बनाना चाहती है और समय-समय पर यहां अपने विमानों का अभ्यास करती है। पिछले साल भी वायुसेना ने वायुसेना ने यहां दो से तीन बार अपने विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ…

Read More

कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। वहीं, एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म आरआरआर भी अवॉर्ड जीतने में सफल रही।ऑस्कर 2023 यानी 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म आरआरआर के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ ने आखिरकार जीत हासिल कर ली है। एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ कैटिगरी में जीत हासिल कर ली है और इसी के साथ साउथ की इस फिल्म ने भारत का नाम पूरी दुनिया में…

Read More

रुद्रप्रयाग- आसाम राइफल में तैनात फलई गॉव निवासी शहीद कुलदीप सिंह भंडारी को आज सैकड़ो नम आंखो के बीच पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद को अंतिम विदाई देने सैकड़ो की संख्या में लोग उनके पैतृक घाट पहुंचे। भारत माता की जय, शहीद कुलदीप सिंह अमर रहे के नारों के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।आज प्रातः लगभग 6 बजे सेना की टुकड़ी शहीद के शव को लेकर उनके पैतृक गांव फलई पहुँची। तिरंगे में लिपटा शहीद का शव जैसे ही उनके घर पंहुचा वहां उपस्थित लोगों की आंखे भर आई। वेटे के शव को देख…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शिष्टाचार भेंट की।

Read More