देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हे अप्रैल माह से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया।
Author: Onnu
हरिद्वार – विगत दिनों हरिद्वार जिले के नंदा गौरा योजना में फर्जीवाड़ा की खबरे सामने आई थी जिसके बाद अब महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बड़ी कारवाही की है। बकौल मंत्री रेखा आर्या उन्हें विभिन्न माध्यमो से इस फर्जीवाड़े की सूचना मिली जिसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने जनपद हरिद्वार में वित्तीय वर्ष 2022-23 की नन्दा गौरा योजना में गलत तरीके से लाभ प्राप्त करने वाले अपात्र लाभार्थियों के अभिभावकों एवं इसमें संलिप्त विभागीय अधिकारियों / कर्मचारियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने के साथ ही सभी जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भेंट की।इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में देश के विभिन्न प्रदेशों से आयीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुलाकात की और अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान प्रशासनिक अकादमी की विशेष निदेशक राधिका रस्तोगी एवं संयुक्त निदेशक सौजन्या भी उपस्थित रहीं।इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों से आयीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में अपने-अपने अनुभव साझा किये। महिलाओं ने बताया कि वे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आजीविका एवं आर्थिक संवर्धन व अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण और प्रोत्साहित…
देहरादून – मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में आज जी-20 सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में गठित प्रचार-प्रसार समिति एवं विभागीय अधिकारियों के साथ जनपद में वृहद्धस्तर पर प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन की मेजबानी राज्य को मिला, जो कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है इसकी वृहद्धस्तर पर प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे सभी विभाग आपसी समन्वय करते हुए कार्यालय के शासकीय कार्यों में होने वाले पत्राचार, सोशल साईट इत्यादि एवं गोष्ठी सेमिनार, आयोजित बैठक आदि किसी भी…
देहरादून – उत्तराखण्ड में आगामी माह से शुरू होने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा से जुड़े होटल व्यवसायियों, तीर्थपुरोहित समाज व टूर ऑपरेटर्स के साथ बैठक आयोजित की गई।अपर मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में जितनी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे थे, इस बार उससे अधिक आने की संभावना है, लिहाज़ा सरकार हर स्तर पर तैयारियों की समीक्षा कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने…
देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका ने मानसून की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ले उनको जरूरी दिशा निर्देश दिये।आज जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में मानसून की तैयारियों को लेकर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि विभागों से आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत बनाई गई उनके विभाग की कार्ययोजना निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त की जाए, जिस पर कार्य प्रारंभ होने के साथ ही कार्य पूर्ण होने की तिथि का उल्लेख किया गया हो।जिला अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिक परिषद मसूरी के…
मसूरी – मसूरी झील के पास बड़ा हादसा हुआ हैl एक फॉर्च्यूनर कार गहरी खाई में गिर गई हैl हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल हैl सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हैl हादसे का कारण कार का हाई स्पीड में होना बताया जा रहा हैl
देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया। उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एवं बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया।साथ ही ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध एवं प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का आग्रह किया ताकि प्रदेश में दक्षता विकास, औद्योगिक विकास के साथ साथ औद्योगिक निवेश भी आये। राज्य में निवेश बढ़ने से…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर महिला और बाल विकास मंत्रालय के बजट के बाद वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। कई क्षेत्र महिलाओं की शक्ति, निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। नारी शक्ति भारत की प्रगति की गति और पैमाने को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है और इसे वैश्विक मंच पर…
