Author: Onnu

देहरादून – राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) से धामी सरकार समावेशी बजट पेश कर चुकी है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन को अधिक से अधिक समय देने की कोशिश करते हैं। आज भी कुछ इसी तरह का नजारा सुबह सवेरे भराड़ीसैंण परिसर में देखने को मिला। दरअसल, सीएम धामी सुबह की मॉर्निंग वॉक पर अपने चिर परिचित अंदाज में निकले तो इस दौरान वे उन तमाम स्वच्छता कर्मियों और पुलिस कर्मियों से मिले जिनके ऊपर भी सत्र के सफल संचालन की अहम जिम्मेदारी है। सीएम धामी ने इस दौरान स्वच्छता कर्मियों एव पुलिसकर्मियों से उनका…

Read More

नई दिल्ली – भारतीय रेलवे ने भारतीय रेलवे डिजाइन के अनुसार और भारतीय रेलवे उत्पादन इकाइयों के भीतर 102 वंदे भारत रेक (2022-2023 में 35 और 2023-2024 में 67) की उत्पादन योजना जारी की है। पीएच 21-रोलिंग स्टॉक प्रोग्राम के तहत कोचों की अन्य मदों सहित वंदे भारत ट्रेनों का प्रावधान आता है, जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2022-2023 के संशोधित अनुमान में 19479 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी 2019…

Read More

देहरादून – पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु युवा मुख्यमंत्री यशस्वी पुष्कर धामी जी की सरकार द्वारा लाया गए बजट को एक दूरदर्शी बजट बताया और कहा कि यह बजट उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा।डॉ निशंक ने उत्तराखंड के बजट को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड को विकास की राह पर तेजी से आगे ले जाने वाला बजट बताया। उन्होंने इस बजट के लिए यशस्वी यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी और माननीय वित्त मंत्री श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल जी का बधाई…

Read More

गैरसैंण – वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 77407.08 करोड़ का बजट सदन में पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रोत्साहित करने वाला है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। वर्ष 2023 का उत्तराखंड सरकार के बजट में रोजगार, निवेश और पयर्टन पर फोकस किया गया है। कहा कि हम सुशासन की ओर बढ़ रहे हैं। इस बार जी-20 की मेजबानी मिली है। यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड में तीन संगोष्ठियां होंगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद ने कहा कि बजट में युवाओं पर खास फोकस किया गया है। अब प्रदेश का युवा नौकरी करने वाला…

Read More

देहरादून – मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने फूलदेई  पर्व पर कहा की सभी उत्तराखण्ड वासियों को ,विशेष कर प्यारे बच्चों को लोक पर्व फूलदेई की हार्दिक शुभकामनाएं। फूलदेई का यह पर्व प्रकृति के करीब माना जाता है, यह मनुष्य को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।

Read More

देहरादून – चैत्र मास की संक्रांति को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। बच्चों के साथ विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डाॅ. धनसिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल, विधायक अनिल नौटियाल आदि ने बच्चों से भेंट कर अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं से जुड़ने के लिए उनका उत्साह वर्धन किया।विधान सभा अध्यक्ष के साथ सभी ने इस पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में मनाया जाने वाला लोकपर्व ‘फुलदेई’ हमारी संस्कृति को उजागर करता है साथ ही यह पर्व पहाड़ की परंपराओं को भी कायम रखे हुए है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है कि हमारा यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। उन्होंने कहा कि किसी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार…

Read More

भराड़ीसैंण – भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का बजट बुधवार को पेश होगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 79 हजार करोड़ रुपये के बजट का अनुमान है। प्रदेश मंत्रिमंडल बजट प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुका है। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में अगले दिन का एजेंडा तय किया गया। 16 मार्च को बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित होगा और इसके साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। यानी सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा।वित्त मंत्री के मुताबिक बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं,…

Read More

हरिद्वार – ज्योतिर्मठ चार धाम शीतकालीन मंगल यात्रा ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद के सानिध्य में दूसरे चरण में  मां गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल मुखवा(मुखीमठ) गांव पहुंची। यहां पूजा अर्चना के बाद यात्री दल गंगोत्री धाम भी पंहुचा। शीतकालीन मंगल यात्रा ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आदेश पर आयोजित की जा रही है। यह शीतकालीन यात्रा विगत 11 मार्च से हरिद्वार से प्रारंभ हुई थी। गंगा जी की भोगमूर्ति की ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की ओर से उनके शिष्य ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने पूजन अर्चना की। गंगोत्री धाम के  पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के…

Read More

देहरादून – डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की आज आई.आई.टी मद्रास के प्रो० डॉ राजेश आर नायर जी से मेरे दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर उनसे NEP-2020 के माध्यम से नव भारत के निर्माण, गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा प्रदान करना एवं विभिन्न महत्वपूर्ण समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

Read More