Author: Onnu

हरिद्वार – पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से वर्तमान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने धामी सरकार के बजट की तारीफ की है निशंक ने कहा कि प्रदेश की सरकार में आम जनता को ध्यान में रखकर बजट बनाया है जिसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर धामी सरकार ने विशेष फोकस किया है ,आपको बता दें कि प्रदेश सरकार के बजट के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा प्रदेश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट की तारीफ कर रही हैl इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड के रुद्रपुर में किच्छा रोड पर शनिवार तड़के एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। इस दौरान पास में बनी झोपड़ियां और कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए। आग इतनी विकराल थी कि सबकुछ जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, दुकान में आग लगने के दौरान वहां पास में बनी दो झोपड़ियां भी जल गईं। साथ ही वहां पर खड़ी एक बाइक, एक मैजिक लोडर…

Read More

चमोली – शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर पंचायत गैरसैण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की स्थिति सहित कर संग्रह की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए काम करने पर जोर दिया। शहरी विकास मंत्री ने नगर पंचायत गैरसैंण में कर अनुभाग, लेखा अनुभाग सहित सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में प्रतिदिन दो बार सफाई की जा रही है। पंचायत क्षेत्र में 05 सार्वजनिक शौचालय 16 यूरनिल है । शहरी विकास मंत्री ने कहा…

Read More

देहरादून – भाजपा ने कहा कि धामी सरकार बेहतर वित्तीय प्रवंधन और विकास की सोच के चलते लगातार आगे बढ़ रही है और इसे लेकर कांग्रेस के दावे पूरी तरह से हवाई है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का कर्ज के बारे मे दिये आंकड़े पूरी तरह से हवाई और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2018 मे ऋण 40,286 हजार करोड़, 2019 मे 45,443,2020 मे 49,437 हजार करोड़, 2021 मे 53,779, हजार करोड़, 2022 मे 53779 हजार करोड़ तथा 2023 मे यह 77024 हजार करोड़ है। हालांकि इसमे पीएफ और दीर्घ कालीन…

Read More

हरिद्वार – उत्तराखंड टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नेहरू स्टेडियम में आल इंडिया टेनिस बाल क्रिकेट चेम्पियनशिप का उद्घाटन हुआ है। वहीं, उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडेय ने कहा कि ग्रामीण व छोटे नगरों में खेल से युवाओं में जहां नई ऊर्जा का स्वास्थ्य लाभ मिलता है। वही देश मे प्रतिभाओं को नए अवसर मिलते हैं। जिनसे देश का गौरव और सम्मान भी बढ़ता है।उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद के लिए ये गर्व की बात है कि पहली बार आल इंडिया टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप हो रही है। उन्होंने देशराज कर्णवाल को बधाई दी कि…

Read More

चमोली –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी हालचाल जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए…

Read More

देहरादून – पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में आगामी पांच दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।वहीं, तीन हजार मीटर से कम ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 19 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर बारिश…

Read More

गैरसैंण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गैरसैंण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण में सुदृढ़ीकरण, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को फूलदेई पर्व की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम जो छात्र देखने से रह गए अगर वह अभी भी उसे देखेंगे तो उनका अच्छा मार्गदर्शन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति में आज बहुत सारे काम हो रहे हैं और इसे लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण क्षेत्र को आगे बढ़ाने…

Read More

गैरसैंण –  भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में चल रहे बजट सत्र के दौरान आज कृषि विभाग की ओर से भराड़ीसैंण में “श्री अन्न (मिलेट) भोज का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने भी अन्न भोज (मिलेट) में शिरकत कर पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया।कृषि विभाग की ओर से आयोजित मिलेट भोज में तमाम पहाड़ी व्यंजन परोसे गए जिनमें कोदे की रोटी, अरसा, झंगोरे की खीर, गैत का फानू, लाल चावल, आलू के गुटके बनाए गए थे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा की प्राय यह देखा जाता है कि हम लोगों द्वारा अपने स्थानीय उत्पादों को वरियता नहीं…

Read More

भराड़ीसैंण – उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और लोक पंरपराओं से जोड़े रखने के लिए लोक पर्व फूलदेई को…

Read More