देहरादून – शुक्रवार से रमजान शुरू हो रहा है। ऐसे में देहरादून पुलिस अलर्ट हो गई है। एसएसपी देहरादून ने जिले में नवरात्रि पर्व तथा रमजान के पावन अवसर पर सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़ी बैठक की। इस दौरान उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने और सादे वस्त्रो में भी ड्यूटी करने की बात करे हेतु जनपद में नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा प्रभारी थानाध्यक्ष चौकी प्रभारियों की विडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से गोष्ठी ली गयी। दिए गए ये निर्देश 01:सभी प्रभारी थानाध्यक्ष चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए वर्दी में एवं सादे वस्त्रों…
Author: Onnu
देहरादून – खेल मंत्रालय ने खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। खेल पुरस्कार 24 मार्च को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री देंगे। देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और 2021 और 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ उनकेे प्रशिक्षकों को भी नकद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को 2019-20 के लिए और 2020-21 के लिए चन्दन सिंह, एथलेटिक्स खिलाड़ी को प्रदान किया जायेगा। देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार 2019-20 के लिए धीरेन्द्र…
देहरादून – उत्तराखंड में भी एच3एन2 वायरस भी चिंता बढ़ा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों में देखने को मिल रहा है। देहरादून के एक मरीज में भी इनफ्लुएंजा के वैरियंट एच3एन2 की पुष्टि हुई है। अब तक 15 से ज्यादा मामले मिल चुके है। बताया जा रहा है कि दून मेडिकल कालेज की लैब में पिछले तीन महीने में करीब 150 से ज्यादा सैंपलों की जांच हो चुकी है। इनमें से 15 से ज्यादा मामले पाजिटिव आ गए हैं। सभी ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एच3एन2 वायरस के कारण फ्लू…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के सबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही खेल एवं आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों के सुझाव लिये जाएं। विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के सबंध में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी स्थित खेल मैदान का बेहतर तरीके से उपयोग हो सके, इसके लिए हल्द्वानी में भी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संभावनाएं तलाशी जाएं। इसके…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है।अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान रहता है। शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो इसका हमें संकल्प लेना होगा। यह नवसंवत्सर सभी के जीवन…
देहरादून – उत्तराखंड में मंगलवार रात करीब 10.21 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी देहरादून समेत गढ़वाल के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। जानकारी के अनुसार, चमोली, देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, रुड़की, चमोली और उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फायजाबाद रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई।भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से…
देहरादून – चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आज बुधवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। 21 तारीख को मां गंगा की भोग मूर्ति गंगोत्री के लिए प्रस्थान करेगी। इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है। सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। बता दें कि अब श्रद्धालु घर बैठे गंगोत्री धाम की आरती देख…
देहरादून – विधायकगणों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र की जो समस्याएं रखी जा रही हैं, उनका अधिकारी शीघ्रता से समाधान करें। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि सामान्य प्रक्रिया के तहत चलने वाले कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में क्षेत्रों की छोटी समस्याएं न आयें, इनका निदान जिलाधिकारी जनपद स्तर पर यथाशीघ्र करें। विधायकगणों द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्रों के जो कार्य प्राथमिकता पर रखे गये हैं, उनमें अनावश्यक विलंब न हो। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में टिहरी लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं के गतिमान कार्यों एवं विकासपरक योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि हिमालयी राज्य आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं। सिर्फ ‘प्रोएक्टिव अप्रोच’ से ही आपदाओं के प्रकोप को न्यूनतम किया जा सकता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदाओं के साथ-साथ भूकम्प हमारे प्रदेश के लिए बहुत बड़ा खतरा है, इस तरह की आपदाओं से पूर्व चेतावनी के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग की दिशा में विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा आपदा प्रबन्धन विभाग अपने अनुभवों एवं सम्बन्धित संस्थाओं के…
देहरादून – पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एनटीपीसी सीनियर आरचरी चैपियनशीप में कांस्य पदक विजेता को शुभकामनाएं दी।आज पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 42वीं एनटीपीसी सीनियर आरचरी चौंपियनशिप—2023 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि 09 से 18 मार्च 2023 तक एकता नगर (केवडिया), गुजरात में आयोजित हुई 42वीं एनटीपीसी सीनियर आरचरी चैंपियनशिप—2023…
