देहरादून – डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की निष्पक्ष पत्रकार, समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ गणेश शंकर विद्यार्थी जी को पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन ।
Author: Onnu
देहरादून – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 31 मार्च को उत्तराखंड में सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। इसके लिये राज्य का सहकारिता विभाग सभी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। केन्द्रीय मंत्री के उत्तराखंड दौरे को देखते हुये कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम एवं विभिन्न योजनाओं के शुभारम्भ से संबंधी तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये।सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि आगामी 31 मार्च को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उत्तराखंड…
देहरादून – भा.वा.अ.शि.प, देहरादून में वन गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार के माध्यम से पारितंत्र सेवाओं की संवृद्धि और स्लेम ज्ञान का प्रसार पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे दिन, भारत, मलेशिया, थाईलैंड, जापान और म्यांमार के वक्ताओं द्वारा दो अलग-अलग सत्रों में वानिकी से संबंधित तेरह अलग-अलग विषयों को प्रस्तुत किया गया। उत्पादकता वृद्धि के लिए नर्सरी प्रबंधन और पौधरोपण तकनीकों पर सत्र के अंतर्गत भारत, थाईलैंड और मलेशिया के विशेषज्ञों द्वारा उत्पादकता बढ़ाने के लिए नर्सरी और वृक्षारोपण तकनीकों पर जोर दिया गया और गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री की आसान उपलब्धता की आवश्यकता बताई गयी। भा.वा.अ.शि.प. ने यूकेलिप्टस, कैजूरिना, पॉपलर,…
देहरादून – भाजपा ने राहुल गांधी को मिली सजा के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन को न्यायालय के निर्णय का अपमान एवं न्यायिक प्रक्रिया पर दबाब बनाने वाला बताया है। इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, इससे बड़ा दोगलापन क्या हो सकता है एक और इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे इस समूचे घटनाक्रम पर न्यायलय पर विश्वास जताने और उच्च न्यायालय में अपील करने की बात करते हैं, दूसरी ओर राज्य के नेताओं में अपने-अपने नंबर बढ़ाने के लिए गिरफ्तारी देने की होड़ लगी है।पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए…
देहरादून– मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40 किग्रा शहद का उत्पादन हुआ। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौनपालन को आम जनमानस तक पहुँचाने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाये जाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है।राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के सदस्य श्री अजय सैनी ने मौन पालन के सम्बन्ध में जानकारी दी। उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित ने शहद प्रसंस्करण की जानकारी दी।
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय स्थित अपने सभागार में प्रदेश में ईको टूरिज्म और जड़ी-बूटी को बढ़ावा दिए जाने के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में 70 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र होने के कारण वन प्रदेश की आर्थिकी का महत्त्वपूर्ण संसाधन बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वनों को आर्थिकी से जोड़ने की आवश्यकता है। हम वनों एवं पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए ईको टूरिज्म और इनसे प्राप्त होने वाली जड़ी-बूटियों के माध्यम से प्रदेश में रोजगार…
टनकपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित ठुलीगाड़ में हुई बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा उनके परिवारजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में मृत लोगों के परिवार एवं घायलों को सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी।
देहरादून – राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशभर में सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘एक साल नई मिसाल’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर ग्राम तरला नागल सहस्त्रधारा मार्ग में 12.45 हेक्टेयर में बनने वाले लगभग 37 करोड़ रूपये की लागत के सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के साथ विभिन्न विभागों द्वारा…
देहरादून – डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की देवभूमि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता को, भाजपा उत्तराखंड के सभी कार्यकर्ताओं को एवं उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को सरकार के एक साल के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस एक साल में प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में तमाम चुनावी वायदों को पूर्ण करने में कामयाब रही तो तात्कालिक परिस्थितियों के लिहाज से भी सरकार महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पीछे नहीं हटी। धर्मान्तरण पर रोक के लिए कानून समेत नकल विरोधी कानून, प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण, अंत्योदय परिवारों को वर्ष में तीन सिलेंडर निःशुल्क भरवाने की सुविधा, समान नागरिक सहिंता व हाल ही में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से…
