देहरादून– राजधानी देहरादून में बेखौफ बदमाशों द्वारा एक बुर्जुग महिला की गला रेतकर हत्या कर दिये जाने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है। हत्या प्रथमदृष्टया लूटपाट के इरादे से किया जाना बताया जा रहा है।
हत्या की यह वारदात पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के भंडारी बाग में घटित हुई है। जानकारी के अनुसार सहारनपुर चौक के समीप भंडारी बाग स्थित रिहायशी क्षेत्र में मृतक कमलेश धवन (75) अकेले निवास करती थी। बताया जा रहा है कि बुर्जुग महिला की तीन बेटियां है जो दून में ही अलग – अलग जगहों पर निवासरत है। बुर्जुग महिला की बेटियों द्वारा उन्हे आज सुबह कई फोन किये गये लेकिन जब उन्होने फोन नहीं उठाया तो बेटियों द्वारा पड़ोसियों से सम्पर्क किया गया। जिस पर पड़ोसियों द्वारा जब वहंा जाया गया तो दरवाजे खुले देख कर वह भी हैरान रह गये अन्दर जाकर देखने पर पता चला कि बुर्जुग महिला की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी है तथा वहंा पर सारा सामान अस्त व्यस्त है। जिस पर उनके द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है। हत्या की यह घटना प्रथमदृष्टया लूटपाट के चलते होना बतायी जा रही है।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

