देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका ने आज परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लि0 एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों का निर्देशित किया कि परेडग्राउण्ड में संचालित सभी निर्माण कार्याें को युद्धस्तर पर पूर्ण करें, ताकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम निर्बाद रूप से संपादित हो सके। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को मंच, टैंट, बैरिंकेटिंग, बैठने की व्यवस्था आदि के साथ ही विद्युत विभाग को निर्बाद विद्युत व्यवस्था, पेयजल निगम पेयजल आदि व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को शहर तथा आयोजन स्थल परेड ग्राउण्ड पर सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, मुख्य व्यैक्तिक सहायक वीरेन्द्र सिंह सहित स्मार्ट सिटी लि0, के सीजीएम जगमोहन चौहान, गिरीश पुण्डीर, लोनिवि एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

