देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES) के चांसलर डॉ. सुनील राय ने भेंट कर जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 5 लाख रुपए का चेक सौंपा।
Author: Onnu
देहरादून – सूबे के कैबिनेट मंत्री और चमोली जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर जोशीमठ में मोर्चा सम्भाल लिया है। जोशीमठ पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले राहत शिविरों का दौरा किया और वहां रह रहे पीड़ितों का हाल-चाल जाना। उन्होंने भू-धंसाव से प्रभावित सभी लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है। डॉ0 रावत ने भू-धंसाव वाले विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय प्रशासन व राहत कार्यों में जुटे अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों के रहने की समुचित व्यवस्था करने व राहत…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों हेतु सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज दिया जा रहा है। अंतरिम पैकेज एवं पुनर्वास की दर निर्धारण करने के लिए कमेटी गठित की गई है व प्रभावितों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए मुआवजा दिया जाएगा।
देहरादून- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रात 2:12 बजे भूकंप ने जोशीमठ के लोगों को दहला दिया। दिन में बारिश और बर्फबारी के कारण परेशान लोगों के लिए यह मुसीबत बढ़ाने वाली आफत आई। हालांकि, भूकंप की तीव्रता 2.9 रही। इस कारण लोगों को अधिक परेशानी नहीं हुई। जोशीमठ के घरों में आई दरारों के बाद से ही भूकंप जैसी स्थिति बनने पर लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान नहीं हुआ। भूकंप का केंद्र जोशीमठ से करीब 240 किलोमीटर दूर था। भूकंप के कारण जोशीमठ में नुकसान पहुंचने…
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज के पारदर्शी वितरण व पुनर्वास पैकेज की दर निर्धारित किए जाने हेतु गठित समिति के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर गठित समिति के सदस्यों के सुझावों पर बाजार दर तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी फरवरी से औली में गेम्स व कुछ महीने बाद चारधाम यात्रा भी शुरू होने जा रही है। हमें यह भी देखना होगा कि जोशीमठ से बाहर कोई गलत संदेश न जाए, ताकि स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित न हो।
देहरादून – स्वस्थ मन व स्वस्थ तन से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है, इसके लिये युवाओं को नशे की प्रवृत्ति सहित तमाम समाजिक बुराईयों से दूर रहकर अपने जीवन को सार्थक बनाना होगा। जिसके लिये स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है तभी युवा पीढ़ी स्वयं के विकास के साथ ही राष्ट्र के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा सकती है। यह बात सूबे के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आईटीडीए सभागार देहरादून में आयोजित…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जोशीमठ के अंतर्गत सुनील आइटीबीपी कैंप में सेना, आइटीबीपी, एनडीआरएफ और भू-धंसाव की जांच में लगे विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों, जिला प्रशासन, पुलिस एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों से वार्ता कर जोशीमठ में भू-धंसाव के कारणों पर चल रहे अध्ययन और शोध के बारे में भी जानकारी ली।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जोशीमठ में अपने दिन की शुरुआत नृसिंह मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना से की।
हुबली – केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में देशभर से तीस हजार से अधिक युवा शामिल होंगे। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा उत्सव आयोजित किया जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में 12 जनवरी से शुरू होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव 16 जनवरी तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र जोशीमठ के भू-स्खलन एवं भू- धसाव प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों को बाजार रेट पर मुआवजा दिया जायेगा। बाजार की दर हितधारकों के सुझाव लेकर और जनहित में जारी की जाएगी। 03 हजार प्रभावित परिवारों को कुल 45 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की गई है। तात्कालिक तौर पर प्रति परिवार 1.50 लाख रूपये की अंतरिम सहायता दी जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में भूधसाव के कारण प्रभावित भू-भवन स्वामियों/परिवारों को स्थाई अध्यासन विस्थापन नीति तैयार होने से पूर्व 01 लाख रूपये की अग्रिम धनराशि दी गई है। प्रभावित भू-भवन…
