Author: Onnu

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भारत और फ्रांस के बीच अहम बैठक, कतर में हिरासत में लिए गए आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों और जम्मू-कश्मीर पर बिलावल भुट्टो के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस ने आज दिल्ली में 36वीं सामरिक वार्ता आयोजित की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनएसए डोभाल ने किया और फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने ने किया। भारत और फ्रांस ने संघर्ष एन यूक्रेन के संदर्भ में वर्तमान वैश्विक सुरक्षा स्थिति, अफगानिस्तान के संदर्भ में क्षेत्रीय…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर पोर्ट ब्लेयर पहुंचे। यहां उन्होंने अंडमान और निकोबार में तैनात सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अंडमान निकोबार कमान ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, और हमारे समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2001 में स्थापना के बाद से अंडमान निकोबार कमान ने अपनी परिचालन क्षमता में वृद्धि की है। आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि गलवां में हमारे जवानों ने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। बाहर कुछ भी बोला जा सकता है लेकिन मैं जानता हूं कि कदम-कदम पर क्या हुआ। मैंने रिपोर्ट प्राप्त…

Read More

देहरादून – उत्तराखण्ड राज्य द्वारा उपलब्ध जल संसाधनों के समेकित उपयोग एवं नियोजन से वर्ष 2047 तक राज्य में जल का उपयोग करने वाले सिंचाई, कृषि, पेयजल आदि समस्त Sectors को जल के क्षेत्र में परिपूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मध्य प्रदेश स्थित भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल (मिंटो हॉल), जहांगीराबाद में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गुरूवार को 05-06 जनवरी, 2023 तक होने वाले जल विषय पर पहले अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रियों के सम्मेलन “जल…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए नवनिर्मित गदरपुर बाईपास, खटीमा बाईपास समेत 30606.75 लाख रुपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाईपास के लोकार्पण के साथ खटीमा एवं गदरपुर क्षेत्रवासियों को जाम से निजात भी मिलेगा। उन्होंने कहा जल्द ही टनकपुर से सितारगंज एवं पीलीभीत से खटीमा हेतु 4 लेन सड़क पर भी कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष…

Read More

देहरादून – सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने युवाओं के लिए नौकरियों की राह खोली है। पारदर्शिता और शुचिता के साथ भर्ती के लिए फूलप्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। राज्य लोक सेवा आयोग तमाम भर्तियो का न केवल वार्षिक कैलेण्डर जारी कर चुका है बल्कि भर्ती प्रक्रिया शुरू भी की जा चुकी है। किसी तरह की गङबङी न हो, इसके लिए लगातार माॅनिटरिंग की जा रही है।  भर्तियो की इसी कङी में अब उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 12 जनवरी से 1 फरवरी तक आवेदन किया…

Read More

देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में एनएचएआई/एनएच से संबंधित भूमि अर्जन प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने एनएच 72 भूमि अधिग्रहण की प्रगति तथा मसूरी टनल की प्रगति के साथ ही माजरा-आशारोड़ी परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग-07 भानियावाला-ऋषिकेश के 04-लेन चौड़ीकरण के संबंध में कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून को गैर फलदार वृक्षों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मुआवजा वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एनएचएआई/एनएच के अधिकारियों को योजनाओं हेतु भूमि के प्रस्ताव, रिर्पाेट/मूल्याकंन आदि प्रकरण जो लम्बित है पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रिर्पाेट प्रस्तुत करने…

Read More

पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। भारत ग्रीन हाइड्रोजन का ग्लोबल हब बनेगा। प्रतिवर्ष 50 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन होगा।उन्होंने बताया कि योजना के तहत 2030 तक सालाना 50 लाख टन हरित हाइड्रोजन का उत्पादन किया जाएगा। क्रेता-विक्रेताओं को एक छत के नीचे लाने के लिए हरित हाइड्रोजन केंद्र विकसित किया जाएगा। देश में इलेक्ट्रोलाइजर विनिर्माण को लेकर पांच साल के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा।…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा की संख्या में बुनकर पॉवरलूम से जुड़े हुए हैं। यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। हमें इस व्यवस्था को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी को रोकते हुए प्रदेश के बुनकरों को बिजली के बिल में आवश्यक सब्सिडी दी जाए। सीएम योगी ने कहा कि पॉवर कार्पोरेशन इसको लेकर व्यवस्था बनाएं।सीएम योगी ने बुधवार को एमएसएमई बुनकर योजना के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया। इस दौरान बिजली की खपत और उस पर दी जाने वाली सब्सिडी को लेकर सीएम ने अधिकारियों के साथ विस्तृत…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव-2023 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर युवक मंगल दलों व महिला मंगल दलों को राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस पर 12 जनवरी को राज्य व जिला स्तर पर भी युवा दिवस मनाया जायेगा व प्रदेश में युवक एवं महिला मंगल दलों को जिला योजना से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 4 हजार रु. से बढ़ाकर 5 हजार रु. की…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश में शैक्षिक संस्थानों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए एकीकृत आयोग के रूप में ‘उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग’ के गठन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विगत पांच-साढ़े पांच वर्ष की अवधि में प्रदेश में संचालित विभिन्न चयन आयोगों की कार्यप्रणाली में शासन स्तर से अनावश्यक हस्तक्षेप न होने से आयोगों की कार्यप्रणाली में शुचिता और पारदर्शिता आई है। मेरिट के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन हो रहा है। प्रदेश में आये इस बदलाव का सीधा लाभ युवाओं को मिल रहा है।प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक,…

Read More