भारत-श्रीलंका जाफना जिले के कांकेसंथुराई बंदरगाह और पुडुचेरी के बीच जल्द ही नौका सेवा शुरू करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेवा अगले महीने शुरू हो जाएगी। श्रीलंका के बंदरगाह, नौवहन और नागरिक उड्डयन मंत्री निमल सिरिपाला डी सिल्वा ने कहा कि अगले साल जनवरी के मध्य में नौका सेवा शुरू की जाएगी। भारत सरकार ने इस सेवा के लिए सहमति दे दी है।मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक जाफना प्रायद्वीप में व्यावसायिक गतिविधियों में लगे हुए हैं। इस तरह के जुड़ाव से, नई सेवा से विदेशी राजस्व का एक बड़ा हिस्सा उत्पन्न होने की…
Author: Onnu
देहरादून – रुद्रप्रयाग-केदारनाथ हाईवे पर जागतोली से पोखरी मोटर मार्ग 900 मीटर सुरंग के निर्माण को लेकर अब दूसरी तरफ से भी काम शुरू हो गया है। रविवार को रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के हाथों केदारनाथ हाईवे की तरफ जागतोली से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया। इससे पहले एनएच लोनिवि द्वारा दिसम्बर प्रथम सप्ताह में कोटेश्वर मार्ग पर बेलनी के कुछ आगे सुरंग के लिए भूमि पूजन कर निर्माण शुरू किया गया। रविवार को रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने भूमि पूजन कर रुद्रप्रयाग में बनने वाली 900 मीटर सुरंग का दूसरी तरफ से भी निर्माण…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर सर्वे ऑफ इण्डिया देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अल्पसंख्यक छात्रों हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा का शुभारंभ किया एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों एवं मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का यह दिन भारत की अखण्डता और एकता के संरक्षण व संवर्धन हेतु हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचे और यहां उत्तर-पूर्व परिषद की 50वीं वर्षगांठ पर स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। पीएम मोदी यहां पारंपरिक वेशभूषा में दिखे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि खेलों को लेकर केंद्र सरकार आज नई सोच के साथ आगे बढ़ रही है। इसका लाभ पूर्वोत्तर के युवाओं को मिला है। देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पूर्वोत्तर में है।प्रधानमंत्री ने कहा, फुटबॉल में अगर कोई खिलाड़ी खेल भावना से नहीं खेलता तो उसे रेड…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी बैडमिंटन खेल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। यह प्रतियोगिता आगामी 19 दिसम्बर 2022 तक चलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच में होने वाली इस बैडमिंटन प्रतियोगिता से विभागों में आपस में समन्वय बढ़ेगा। विभागीय कार्यों के साथ खेल को बढ़ावा देने का यह सराहनीय प्रयास है। खेल भावना अपने कार्यों के प्रति अनुशासन के लिए भी प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य सबको आकर्षित…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 13 प्रजातियों का रोपण किया। जिसमें बैंगनी एवं काले रंग के ट्यूलिप की प्रजाति भी शामिल है। पिछले साल मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 07 प्रजातियों का रोपण किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से मौन पालन की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि मौन पालन को और अधिक बढ़ावा दिया जाए। गौरतलब है इस बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में अलग से पुष्प वाटिका बनाई जा रही है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज अंबेडकर स्टेडियम, देहरादून में देश के अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ियों के साथ प्रातः काल भ्रमण किया।इस अवसर पर वाई सुब्बा राव, विनोद नेगी, मनदीप सिंह, देवेन्द्र बिष्ट समेत सभी खिलाड़ियों से खेल और खिलाड़ियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा सरकार द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान बाबू शर्मा टी स्टाल पर गरमा गरम चाय का आनंद लिया और स्थानीय लोगों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर उनका फीडबैक भी लिया।
गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (EZC) की 25 वीं बैठक हो रही है। इसमें बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए, जबकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बजाए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाग लिया।बैठक में बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के सीएम व डिप्टी सीएम शामिल हुए। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक में गृह मंत्री शाह इन पांच राज्यों की सीमाओं और पूर्वी फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने से संबंधित मामलों पर चर्चा होगी। बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 1949 में चीन की जीडीपी भारत से भी कम थी, फिर भी 1980 तक भारत विश्व की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वालों देशों में भी शामिल नहीं था। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। फेडरेशन ऑफ चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के 95 वें सालाना अधिवेशन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत विश्व की नौंवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज भारत 3.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ विश्व की पांच…
देहरादून – देहरादून के कनक चौक पर शीघ्र ही देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में स्मारक बनाया जायेगा, स्मारक में उनकी मूर्ति भी लगेगी, जो करीब 12 फीट लंबी होगी।शुक्रवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में निर्मित होने वाले स्मारक की भूमि के चयन हेतु अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर स्थान का चयन किया।मौके पर मौजूद अधिकारियों को सैनिक कल्याण मंत्री ने स्मारक के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।मंत्री ने कहा बिपिन रावत उत्तराखंड के साथ-साथ राष्ट्र के गौरव थे। उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण…
