देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में यूनिक आइडेंटीफिकेशन इंप्लीमेंटेशन कमिटी की बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी लोगों विशेषकर बुजुर्ग एवं दिव्यांग व्यक्तियों का आधार बनवाए जाने हेतु अभियान चलाया जाए।मुख्य सचिव ने घर पर ही आधार बनवाए जाने हेतु योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए पारिश्रमिक अथवा मानदेय आदि के आधार पर क्षेत्र के युवाओं को रखकर इस काम को कराया जा सकता है, इससे जहां आधार सैचुरेशन प्लान पूर्ण होगा साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल…
Author: Onnu
देहरादून – वन पंचायतों में अलग-अलग प्रजाति के पेड़ लगा कर पंचायतें अपनी इनकम जनरेट करें। ग्राम पंचायतों में मेले लगायें, इससे हमारी लोक संस्कृति जीवित रहेगी और देश-विदेश में पहचान मिलेगी। उक्त बात प्रदेश के मंत्री लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायतीराज, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को अपने गढ़वाल भ्रमण के चौथे दिन विधान सभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत पट्टी गोनगढ़ विकासखण्ड भिलंगना टिहरी गढ़वाल पहुंचकर माँ दुध्याड़ी देवी मेले में प्रतिभाग कर देवी की डोली के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होने माँ…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ONGC, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण एवं ओएनजीसी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में ऊर्जा दक्ष उपकरणों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा संरक्षण पर आधारित 2023 के टेबल कैलेंडर का विमोचन करने के साथ ही ऊर्जा संरक्षण पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के लिए सभी को सदैव प्रयास करने होंगे। ऊर्जा संरक्षण हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनना जरूरी है। राज्य सरकार इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में सतुंलन बनाये रखने के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस लाइन, देहरादून में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल कोटा पुनः प्रारंभ करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत की धरती तीरंदाजी की जननी रही है। भारतीय संस्कृति में तीरंदाजी को धनुर्विद्या के नाम से जाना जाता रहा है, यह प्रमुख खेल होने के साथ ही युद्ध कला की एक प्राचीन विद्या भी रही है।उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास महान योद्धाओं और वीर धनुर्धरों की वीरता और धनुर्विद्या का साक्षी रहा है। देहरादून की महान धरती तो…
देहरादून – प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल भ्रमण के तीसरे दिन जनपद मुख्यालय में पंचायतीराज एवं लोक निर्माण विभाग की करोडों रुपये की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में पंचायतीराज एवं लोक निर्माण विभाग की 565.43 लाख रुपये की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होने जनपद के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए जन समस्याओं को सुनने के साथ-साथ अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सशक्त उत्तराखण्ड@25 के क्रम में राज्य सरकार के रोडमैप को साझा करते हुए प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम आने के लिये भी आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री ने केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों तथा बदरीनाथ मास्टर प्लान की प्रगति के संबंध में प्रधानमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि उक्त कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करा लिये जायेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि सशक्त उत्तराखण्ड @25 थीम पर नवम्बर माह…
गृहमंत्री अमित शाह 16 दिसम्बर को वाराणसी आयेंगे। गृहमंत्री शहर में प्रवास के दौरान काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ केन्द्रीय पर्यटन मंत्री भी समारोह के साक्षी बनेंगे। माना जा रहा है कि काशी में मौजूदगी के दौरान गृहमंत्री निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश और काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों से जानकारी लेंगे। चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। भाजपा की क्षेत्रीय इकाई उनकी बैठक को लेकर तैयारी में जुट गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने गृहमंत्री के कार्यक्रम को देखते…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में वर्ष 2001 में लोकतंत्र के मंदिर पर हुए आतंकी हमले में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा हेतु दिया गया बलिदान सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
देहरादून – पंचायतें मजबूत होकर अपनी आर्थिकी के साधन तैयार करें। अधिकारी छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण निचले स्तर पर ही शीघ्रता से करें। उक्त बात जनपद मुख्यालय पर सोमवार को लोक निर्माण एवं पंचायती राज विभाग की 625.62 लाख की धनराशि की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तिलवाड़ा स्थित पर्यटक आवास गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तत्काल निराकरण के…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए किए गए कार्यों की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक हफ्ते में एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने दूध में मिलावट रोकने के लिए तत्काल अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए साथ ही, खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए सघन सैंपलिंग अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि इस काम में सफलता तभी मानी…
