Author: Onnu

देहरादून – भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 314 कैडेट्स पास आउट होकर आज देश की सेना में अफसर बन गए। शनिवार को सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पासिंग आउट परेड की सलामी ली।शनिवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हर एक नागरिक…

Read More

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल करने के बाद भारत ने अपने दूसरे विमानवाहक पोत पर काम शुरू कर दिया हैl राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हाल में आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल कर भारत दुनिया का सातवां देश बन गया है जिसके पास विमानवाहक पोत निर्माण की क्षमता हैl रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘भारत जब आजाद हुआ था तब देश में सूई का भी निर्माण नहीं होता था, 2022 में हमने आईएनएस विक्रांत जैसे विशाल विमानवाहक पोत का निर्माण कियाl ” उन्होंने…

Read More

देहरादून – महिला संशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुम्भ में प्रतिभाग किया। उन्होंने ध्वजारोहण, तिरंगीय गुब्बारे आकाश की ओर छोड़कर, मशाल रवाना कर तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने युवाओं का जिक्र करते हुये कहा कि हमारी सरकार की पूरी कोशिश है कि हम अपने युवाओं को हर तरह की सुविधायें उपलब्ध करायें।…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारत के प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Read More

देहरादून – राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का पहली बार उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री आवास में नागरिक अभिनन्दन किया गया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित गरिमापूर्ण कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने 2001.94 करोड़ रूपये की 09 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। राष्ट्रपति ने 528.35 करोड़ रूपये की 03 योजनाओं का लोकार्पण और 1473.59 करोड़ की 06 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।राष्ट्रपति द्वारा लोकार्पित की गयी योजनाओं में 330.64 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल…

Read More

देहरादून – एकल सदस्यीय समर्पित आयोग’ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति (भूतपूर्व) बीएस वर्मा ने उप्र शहरी विकास विभाग एवं निदेशक पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और स्थानीय निकाय में ओबीसी आरक्षण की प्रक्रियाओं को जांचा परखा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशन में गठित यह आयोग उत्तराखंड में स्थानीय निकाय में ओबीसी आरक्षण कितना हो, इसकी जांच कर रहा है। दो दिवसीय दौरे पर आए आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने गुरुवार को अलीगंज स्थित पंचायतीराज निदेशालय लोहिया भवन में उप्र शासन से नामित अधिकारियों से बातचीत की। वार्ता में उप्र में स्थानीय निकाय में पंचायतों…

Read More

देहरादून – सैन्य बाहुल्य सवाड़ गांव में तीन दिवसीय 15वॉ अमर शहीद सैनिक मेले का बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सवाड़ स्थित शहीद स्मारक में दीप प्रज्जवलित कर शहीदों को श्रद्वांजलि दी और अमर सैनिकों को नमन करते हुए तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गडिया, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद सैनिक मेला सवाड़ को अगले वर्ष से राजकीय मेले के रूप में संचालित करने और सवाड़ गांव में…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के सबंध में गठित राज्य स्तरीय मार्गदर्शक समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सहकारिताओं के सर्वांगीण विकास, ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना हेतु स्वीकृत धनराशि का बेहतर उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में vocalforlocal को तेजी से बढ़ावा दिया जाए साथ ही स्थानीय एवं डेयरी उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा निदेशालय तपोवन रोड ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्डस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या “उद्गम“ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि राज्य सरकार होमगार्ड्स के जवानों को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में होमगार्ड्स के जवान हमेशा समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाने हेतु तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा श्री केवल खुराना, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड अमिताभ श्रीवास्तव, एवं अन्य…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में इन्दिरा मार्केट के निकट ₹257 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लगभग ₹7 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें ₹242 करोड़ की लागत के इन्दिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट का शिलान्यास भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, ये सभी योजनाएं तय सीमा के अन्दर पूर्ण की जायेंगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सभी कार्य निर्धारित समयावधि में…

Read More