Author: Onnu

देहरादून – देहरादून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलने से उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनका टीम इंडिया में शामिल किया गया है। आपको बता दे बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 में कप्तान के रूप में लगातार दो शतक लगाकर मजबूत दावेदारी पेश की थी। उन्हें इसी प्रदर्शन का इनाम मिला है। रविवार को उनके भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने की सूचना मिलते ही घर पर बधाइयों का तांता लगा रहा।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भूपेंद्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की पुनः शपथ लेने एवं उनके समस्त नवनिर्वाचित मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई। आदरणीय प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन व आपके ऊर्जावान नेतृत्व में गुजरात विकास के पथ पर अविराम गतिशील रहेगा।आप सभी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।

Read More

देहरादून – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने 175वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में स्टार्टअप एक्सपो 2022 का आयोजन किया। आईआईटी रुड़की ने उद्यमिता का उत्साहवर्धक इकोसिस्टम विकसित किया है। जिसमें विद्यार्थी और फैकल्टी के सदस्यों द्वारा स्टार्ट-अप के विकास के साथ-साथ संस्थान के बाहर के लोग भी अपने स्टार्टअप के इनक्यूबेशन में मदद प्राप्त कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि आईआईटी रुड़की के इनोवेशन इकोसिस्टम से अब तक 125 से अधिक स्टार्टअप सहायता प्राप्त कर चुके हैं। आयोजन में आईआईटी रुड़की के छात्र, फैकल्टी के सदस्य, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत के 100 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। संस्थान के 175…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज गुजरात में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने के लिए अहमदाबाद पहुंचा हूं। गुजरात की प्रचंड जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानमंत्री ने जो नींव रखी थी वो ‘विकासवाद’ की थी।

Read More

इस बार राज्यसभा में ऐसे दो निजी विधेयक पेश किए गए हैं, जो पता नहीं कानून बन पाएंगे या नहीं लेकिन उन पर यदि खुलकर बहस हो गई तो वह भी देश के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। पहला विधेयक, सबके लिए समान निजी कानून बनाने के बारे में है और दूसरा है, इलाज में लूट-पाट रोकने के लिए। निजी कानून याने शादी-ब्याह, तलाक, दहेज, उत्तराधिकार संबंधी कानून। इस बारे में मेरी विनम्र राय है कि सारे भारतीय लोगों को एक ही तरह का निजी कानून मानने में ज्यादा फायदा है। हजारों वर्ष पुराने हिंदू कानून, ईसाई और यहूदी कानून…

Read More

देहरादून – खाई में गिरे युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू। आज 11 दिसम्बर 2022 को थाना श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सिरोबगड़ के पास एक युवक अनियंत्रित होने से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरकर झाड़ियों में फंसा हुआ है। उक्त सूचना पर ASI सुंदर बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। रेस्क्यू टीम द्वारा रोप की सहायता से 50 मीटर नीचे उतरकर झाड़ियों में अटके हुए व्यक्ति की स्थिति का जायजा लिया। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से घायल युवक की स्थिति को स्थिर करते हुए…

Read More

देहरादून – आगामी चारधाम यात्रा चुनौती पूर्ण होगी। इसलिए चारधाम आने वाले उम्र दराज तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य निदेशालय व आम जनमानस से सुझाव मांगें जा रहे हैं। उक्त बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प “उत्तंराचल देवीय आपदा पीड़ित सहायता समिति” द्वारा बाबा केदार बालक छात्रावास गुप्तकाशी के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही।प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की, हरिद्वार स्थिति जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग करते हुए बाल गुरुकुलम का उद्घाटन किया। उन्होंने सिद्धबली हनुमान कुश्ती अखाड़ा के कुश्ती पहलवानों से वार्ता कर उनकी हौसला अफजाई भी की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को जैकेट भी वितरित की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जीवनदीप आश्रम, नन्द विहार से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य और जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम् विद्यालय परिसर में हॉल बनाए…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 18वीं बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिवार को देय अनुग्रह राशि 4 लाख रूपये से बढ़ाकर 6 लाख रूपये दी जायेगी। गंभीर रूप से घायल होने पर अनुग्रह राशि 50 हजार रूपये से बढ़ाकर 1 लाख रूपये दी जायेगी। मानव वन्यजीव संघर्ष में क्षतिपूर्ति के लिए 2 करोड़ रूपये का कॉरपस फण्ड बनाया जायेगा। शिवालिक एलीफेन्ट रिजर्व की पुर्नस्थापना के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। राज्य वन्यजीव बोर्ड…

Read More

देहरादून – आज बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रिलायंस 4G टॉवर का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रिलायंस 4G सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि बदरीनाथ धाम तथा देश के पहले गांव माणा में 4G सेवा से तीर्थयात्रियों, स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Digital_India का विजन साकार हो रहा है।इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Read More