भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा ने केंद्र की सत्ता के लिए लगातार तीसरी बार जीत सुनिश्चित करने को लेकर नई रणनीति बनाई है। सत्तारूढ़ पार्टी ने खुद के लिए मुश्किल मानी जाने वाली लोकसभा सीटों का दायरा 144 से बढ़ाकर 160 कर दिया है। जेडीयू के एनडीए से अलग होने के बाद भाजपा बिहार में ज्यादातर लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। इस मिशन में जुटे नेताओं ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और भविष्य के रणनीति पर चर्चा की।सूत्रों ने बताया कि भाजपा का बिहार और तेलंगाना पर मुख्य जोर है। भाजपा अपने ‘विस्तारकों’ की दो दिवसीय प्रशिक्षण बैठक भी आयोजित करेगी, जो पटना और हैदराबाद में होगी, जिसमें इन सीटों के प्रभारी शामिल होंगे।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

