मुंबई – लोकप्रिय तमिल अभिनेता और फिल्म निर्माता जी. मारीमुथु का शुक्रवार सुबह 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट के कारण अभिनेता ने अंतिम सांस ली। दरअसल, अभिनेता कथित तौर पर सुबह 8:00 बजे ‘एथिर नीचल’ नामक अपने टेलीविजन शो के लिए डबिंग करते समय गिर गए। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुभवी अभिनेता को आखिरी बार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ में देखा गया था।
Author: Onnu
नई दिल्ली – जी-20 समिट में शामिल होने के लिए दुनियाभर के नेताओं का भारत आने का कार्यक्रम भले ही गुरुवार से शुरू हो गया हो लेकिन अधिकतर देशों के राष्ट्राध्यक्ष आठ सितंबर यानी आज भारत पहुंचेंगे। इनमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, यूके के पीएम ऋषि सुनक, जापान के पीएम किशिदा फूमियो, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, चीन के पीएम ली कियांग, ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनैसियो लुला दा सिल्वा शामिल हैं। भारत इस साल जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर…
बागेश्वर – बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। आज मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव का परिणाम आज शुक्रवार को आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से डिग्री कॉलेज में 14 चरणों में शुरू हो गई है। इसके लिए 130 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है पहले रुझान आए सामने, भाजपा प्रत्यशी आगे बागेश्व उपचुनाव के पहले रुझान सामने आए हैं।…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में आई.टी.बी.पी. के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने भेंट की। उन्होंने राज्य में अर्द्धसैन्य बलों के शहीद जवानों के आश्रितों को भी राज्य सरकार की सेवाओं में नौकरी देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का अभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी में उत्तराखण्ड से काफी संख्या में जवान है। उन्होंने कहा कि राज्य के वाइब्रेंट विलेज के लोगों की आर्थिकी को बढ़ाने में आई.टी.बी.पी द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों के लोगों की आर्थिकी बढ़े और उनके उत्पादों को अच्छी मार्केटिंग मिल सके,…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिए लगातार विभागों की बैठक ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज समिट में निवेश के लिए उन परियोजनाओं की समीक्षा की, जिन पर विभागों द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ाने और विभागों में बनी पॉलिसी को और बेहतर बनाने के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उनको शामिल करते हुए जो भी संशोधन की आवश्यकता है, इसके लिए प्रस्ताव लाये जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय सचिव इस पर विशेष…
देहरादून – विकासनगर हरिपुर में स्थित यमुना तट पर सीएम धामी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों साथ उनका स्वागत किया। सीएम ने घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर किया नमन। मां यमुना का आचमन ग्रहण कर पूजन कर आशीर्वाद लिया। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां मां यमुना का पूजन कर आरती की। मुख्यमंत्री ने यहां नए हरिपुर घाट का शिलान्यास किया। इसके बाद वह कालसी स्थित रामलीला ग्राउंड में जनता को संबोधित करने पहुंचे।
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। जैसे ही वह जकार्ता हवाईअड्डे के बाहर आए वैसे ही प्रवासी भारतीयों की भीड़ लग गई। सभी ने पीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरा शहर मोदी-मोदी और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। दरअसल, पीएम मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए जकार्ता गए हैं। वह गुरुवार करीब साढ़े चार बजे जकार्ता पहुंचे, जहां उनका स्वागत सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि, बूढ़ों और बच्चों ने भी किया।पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोग शान से तिरंगा लहरा रहे थे।…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आप समस्त प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।जन्माष्टमी का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए, प्रभु श्रीकृष्ण से ऐसी कामना करता हूं।
देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हुआ। पहले दिन सीएम धामी समेत सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। नियम 58 के तहत मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विपक्ष को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश बहुत ज्यादा हुई है। 2023-24 में वर्तमान तक 45650 प्रभावित परिवार को 30.40 करोड़ की धनराशि दी गई है। हरिद्वार का सर्वे जारी। राज्य आपदा मोचन निधि से 301 करोड़ अग्रिम रूप से आवंटित किए। प्रदेश में बारिश के कारण 111 जनहानि हुई, 172 लोग घायल हुए।…
नई दिल्ली – जी20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। दिल्ली में इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दो दिन चलने वाली इस बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होगी। जी20 का मंच अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों को निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन से लेकर फ्रांस तक राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग के नहीं आने की चर्चा सबसे ज्यादा है। नई दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में 19 देशों के…
