बागेश्वर – बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। आज मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव का परिणाम आज शुक्रवार को आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से डिग्री कॉलेज में 14 चरणों में शुरू हो गई है। इसके लिए 130 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है
पहले रुझान आए सामने, भाजपा प्रत्यशी आगे
बागेश्व उपचुनाव के पहले रुझान सामने आए हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास आगे चल रही हैं।