Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए आवासीय परियोजनाओं एवं अन्य विषयों पर रियल एस्टेट इन्वेस्टर के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिसम्बर में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। राज्य सरकार अगले 25 सालों के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए उद्योगों के हित में 27 नई नीतियां बनाई गई हैं। सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाया जा रहा है। नीतियों के सरलीकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्य के 141 पी.एम.श्री विद्यालयों एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय का शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने राज्य में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में एन.डी.ए एवं आई.एम.ए में चयनित कैडेट को पुरूस्कार की धनराशि भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा आज राज्य में केंद्र सरकार…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिष्टाचार भेंट की।

Read More

कोलंबो – भारत ने एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान को 229 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच दो दिन में समाप्त हुआ। रविवार (10 सितंबर) को मुकाबला शुरू हुआ, लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। भारत ने खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में 147 रन बनाए थे। सोमवार को मैच का रिजर्व डे था। भारतीय टीम ने आगे खेलते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। इस तरह टीम…

Read More

गांधीनगर – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन तक गुजरात के दौरे पर रहेंगी। सरकारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार की शाम गांधीनगर पहुंचेंगी। अगले दिन यानी 13 सितंबर को वह राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) परियोजना का उद्घाटन करेंगी। साथ ही गांधीनगर में गुजरात विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को ही गांधीनगर स्थित राजभवन से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ‘आयुष्मान भव’ पहल का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगी।

Read More

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को आशारोड़ी-डाटकाली-दिल्ली-देहरादून निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) का स्थलीय निरीक्षण किया।प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कारिडोर और टनल का पैदल चलकर स्थलीय निरीक्षण करने के बाद कहा कि यह कारिडोर हमारे लिए एक वरदान है। इसके बनने से हम मात्र ढाई से तीन घंटे में दिल्ली पहुंच जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण तेजी से चल रहा है और इसमें जो 3.60 किमी उत्तराखंड का हिस्सा है उसमें…

Read More

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 97 शिकायतें प्राप्त हुई, प्राप्त शिकायतों पारिवारिक मामले तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरणपोषण आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त भूमि विवाद, भूमि सीमांकन, अतिक्रमण, सरकारी धन का दुरूपयोग आदि से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित प्रकरणों पर यथाशीघ्र कार्यवाही करते हुए निस्तारण करें इसके लिए उप जिलाधिकारी सदर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यथा शीघ्र निस्तारण करने को कहा। साथ ही उप अधिकारियों…

Read More

मुंबई – रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। आधिकारिक तौर पर उनकी अगली फिल्म की घोषणा हो चुकी है। सोशल मीडिया पर रजनीकांत की अगली फिल्म की घोषणा की गई, जो लोकेश कनगराज के जरिए लिखित और निर्देशित है। एक ओर जहां निर्देशक कनगराज, साउथ सुपरस्टार दलपति विजय के साथ ‘लियो’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं रजनीकांत भी ‘जेलर’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अब कनगराज और रजनीकांत अपनी अगली फिल्म के लिए साथ आए हैं। सन पिक्चर्स ने आज सोमवार को एक्स (ट्विटर) पर उनकी अगली फिल्म की घोषणा की।कलानिधि मारन द्वारा…

Read More

 नई दिल्ली – जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन-सलमान का आधिकारिक भारत दौरा आज शुरू हुआ। वे सोमवार सुबह ही राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने इस दौरान क्राउन प्रिंस को गले लगाकर उनका अभिवादन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस दौरान मोहम्मद बिन-सलमान के स्वागत के लिए मौजूद रहीं। राष्ट्रपति भवन में स्वागत के बाद पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल पीएम के साथ दिखे। बैठक के बाद हैदराबाद…

Read More

उत्तरकाशी  – उत्तरकाशी में आधी रात को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे। लोग तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रात 3.49 मिनट पर उत्त्तरकाशी के यमुनाघाटी में धरती डोली। जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज़ था। गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की ओर भागे।भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से…

Read More