देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित “मा. प्रधानमंत्री की सौगात-आपके लिए” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत 11 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र, चाबी एवं घर के लिए बर्तन और सामान क्रय के लिए 05-05 हजार रुपये के चेक प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को अब घर के बर्तन और सामान के लिए 06-06 हजार रुपये दिये जायेंगे। उन्होंने एन.आर.एल.एम.…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीजीआईसी राजपुर रोड, देहरादून से कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी में औषधालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया। उन्होंने श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के बच्चों व आश्रितों को शिक्षा प्रदान करने हेतु दो मोबाइल लर्निंग स्कूल बसों का फ्लैग ऑफ भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्रमिकों की पुत्रियों को विवाह उपरांत आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आज उन्हें मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेशभर से आये लोगों ने शुभकामनाएं दी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भी अनेक कार्यक्रमों एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रदेशवासियों ने उन्हें जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी हैं।
टिहरी – चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर जड़पानी के पास एक कार और मैक्स की भिड़ंत हो गई। जिससे कार सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार चालक को ज्यादा चोटें आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। शनिवार को कार चालक चंबा से धनोल्टी की तरफ जा रहे थे, इस दौरान जड़ीपानी के पास एक ट्रक को ओवर टेक करते समय वह सामने से आ रही मैक्स से भिड़ गए। जिससे पर्यटकों की कार 200 मीटर…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने लिखा, ”उत्तराखंड के सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई ,वह युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में “कंप्यूटर ऑन व्हील्स वाहन” को हरी झंडी दिखाई। इस वाहन के माध्यम से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले जिन बच्चों के पास इंटरनेट और अन्य सुविधाओं का अभाव है उन्हें कम्प्यूटर व इंटरनेट तकनीक से संबंधित विषयों में प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही बच्चों को इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और रिसर्च के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।हमारी सरकार प्रदेश के नौनिहालों के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध है।
देहरादून : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम सहित मंदिर समिति के सभी प्रमुख मंदिरों में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन शनिवार 16 सितंबर प्रात: को विशेष पूजायें आयोजित की जायेगी उनके दीर्घायु तथा आरोग्य श्रीवृद्धि की प्रार्थना की जायेगी। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन रविवार 17 सितंबर को भी बदरी- केदार सहित सभी बड़े मंदिरों में विशेष पूजायें आयोजित होगी जिसमें देश एवं प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की जायेगी।
देहरादून : महंत बालकनाथ योगी ने श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में मत्था टेका व श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के दर्शन किए। श्री महाराज ने श्री दरबार साहिब की परम्परानुसार शॉल पहनाकर महंत बालकनाथ योगी का स्वागत किया। दोनों महानुभावों नें शिक्षा व स्वास्थ्य सहित कई विषयों पर चर्चा की। महंत बालकनाथ योगी ने श्री महाराज के नेतृत्व में श्री दरबार साहिब श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा क्रमशः समाज सेवा शिक्षा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा एवं सराहना की महंत बालकनाथ योगी वर्तमान में…
देहरादून : सूबे में चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं विश फाउण्डेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं। इस अनुबंध के अनुसार विशेषकर चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल संसाधनों का उपयोग करते हुये स्वास्थ्य सेवाओं उपलब्ध कराई जायेंगी। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़करण एवं विस्तार को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग एवं विश फाउंडेशन…
उत्तरकाशी – वाहन संख्या UK10TA 0941 Maruti Eco उत्तरकाशी से अपने गांव द्वारी भटवाड़ी जा रहे थे कि मनेरी से आगे सैंज के पास पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वाहन गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे भागीरथी नदी के तट पर जा गिरा, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई । तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,एक महिला को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार की मौजूदगी में एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचा जा चुका है।…
