देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दिल्ली से लौटते के बाद बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठ कर भोजन भी किया तथा अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखते हुए बच्चे उत्साहित दिखे। बच्चों ने दीप जलाकर, गायत्री…
Author: Onnu
देहरादून – उत्तराखंड में आज देहरादून समेत छह जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है ।
देहरादून – ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के करटेन रेजर के मौके पर आज आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया। पहले ही दिन इतने बड़े निवेश प्रस्ताव पर सहमति यह दिखाती है कि निवेशक उत्तराखण्ड को लेकर कितने ज़्यादा उत्सुक हैं और सरकार भी कितनी तत्पर है। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड उत्तराखण्ड में अगले तीन महीने में 1000 करोड़ के निवेश के साथ विभिन्न स्थानों पर 45 रिजोर्ट स्थापित करने जा…
नई दिल्ली – हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियो को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान हिंदी भाषा के महत्व को समझाया। स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हिंदी के महत्व को देखते हुए संविधान निर्माताओं ने 14 सिंतबर 1949 के दिन हिंदी को देश की राष्ट्रभाषा के तौर पर स्वीकार किया था। गृह मंत्री ने कहा कि देश की मौलिक और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को सही मायनों में अपनी राष्ट्रभाषा में ही की जा सकती है। हिंदी दिवस के अवसर पर अमित शाह ने राष्ट्रभाषा हिंदी को परिभाषित करते हुए बताया कि दुनिया के…
किश्तवाड़ – राजोरी जिले के नारला क्षेत्र में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दूसरे दिन बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक और पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। अब तक दो आतंकी मारे जा चुके हैं। दोनों से बड़ी मात्रा में गोला बारूद, दो एके राइफल, खाने-पीने का सामान और अन्य युद्धक सामग्री बरामद हुई है।मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी बलिदान हुआ है। जबकि सेना की मादा लैब्राडोर केंट ने भी सर्वोच्च बलिदान दिया। बलिदारराइफल मैन रवि कुमार को स्थानीय सैन्य मुख्यालय में बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई। वह किश्तवाड़ के रहने वाले थे। इसके साथ ही मादा लैब्राडोर केंट…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आप सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। समस्त भारत देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली ‘हिन्दी’ मात्र भाषा नहीं अपितु भावों की अभिव्यक्ति है।आइए, इस अवसर पर देशभक्ति, संस्कृति और समृद्धि की प्रतीक मातृभाषा हिन्दी के संवर्धन हेतु जागरूकता फैलाने का संकल्प लें।
देहरादून – उत्तराखंड में आज बृहस्पतिवार को देहरादून समेत छह जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में कटाई उपरांत सेब भंडारण एवं पारगमन उन्नयन हेतु योजना “Scheme for Upgradation of Post Harvest Apple Logistics (SUPHAL)” के अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सेब की फसल के उत्पादन उपरान्त पारगमन और भंडारण हेतु बनाए जाने वाली पॉलिसी में ड्रोन तकनीक के प्रयोग के साथ ही रोप-वे और शीतगृहों के निर्माण पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का पर्वतीय वातावरण शीतगृहों में बिजली के कम खर्च से इन्हें अत्यधिक व्यवहार्य बना देगा। इसलिए आने वाली पॉलिसी में शीतगृहों के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को एसडीजी एचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया, जिसमें 12 संस्थाओं एवं 05 लोगों को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए जनपदों में प्रतियोगिता की भावना के दृष्टिगत इस वर्ष से “एस.डी.जी. एचीवर ट्रॉफी” प्रदान की जायेगी, जिसमें सभी 13 जनपदों के विजेता एवं उपविजेता घोषित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि एस.डी.जी. को पंचायत स्तर तक क्रियान्वित करने के लिए 2030 तक 17-23 सितम्बर तक एस.डी.जी सप्ताह के…
पिथौरागढ़ – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का अक्टूबर माह में होने वाला यह भ्रमण कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन, सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस, परिवहन विभाग, केन्द्रीय संचार एजेंसियों व अन्य सम्बन्धित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। एसीएस ने बीआरओ तथा लो.नि.वि. को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मार्गों की व्यवस्था को समयबद्धता से दुरूस्त करने और प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में जोलिंग कोंग व…
