नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 के सदस्य राष्ट्रों के नेताओं के साथ आज ऐतिहासिक राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि गांधी जी के शाश्वत आदर्श एक सामंजस्यपूर्ण, समावेशी एवं समृद्ध वैश्विक भविष्य के सामूहिक दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करते हैं।“ऐतिहासिक राजघाट पर, जी20 परिवार ने शांति, सेवा, करुणा और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Author: Onnu
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। सीएम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के…
नई दिल्ली – मोरक्को में शुक्रवार देर रात जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी गई है। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया कि भूकंप की वजह से अब तक कम से कम 300 लोगों की मौत हुई है, वहीं 153 घायल हैं। मोरक्को के गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान शहर के बाहर पुरानी बस्तियों को हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा अभी काफी बढ़ सकता है। भूकंप की जानकारी रखने वाली मोरक्को की संस्था ने भूकंप की तीव्रता…
देहरादून – हिमालय पुत्र के नाम विख्यात पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने हिमालय दिवस पर जागरुकता रैली निकाल लोगों से हिमालय संरक्षण में भागीदारी का आह्वान किया। हिमालय दिवस पर हिमालय बचाओ अभियान के तहत राजधानी के घंटाघर से शुरू हुई इस रैली में सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। रेंजर ग्राउंड से घंटाघर होते हुए रैली गांधी पार्क पहुंची। डॉ. अनिल जोशी ने अपनी रैली के जरिए कहा कि सबका हिमालय को समझने का समय आ चुका है। जो यहाँ बसे हैं, दूर हैं या फिर सैलानी। क्योकि इसने सबकी सेवा की और स्वागत किया। इसे अकेला ना छोड़ें और ना…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य एवं विरासत दोनों है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता है, हमें इकॉलोजी एवं इकोनॉमी को साथ में रखते हुए कार्य करना होगा एवं हिमालय की जैव विविधता को संरक्षित करना होगा।
उज्जैन – अभिनेता अक्षय कुमार शनिवार को महाकाल दरबार पहुंचे। अभिनेता अपने जन्मदिन के मौक पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी महाकाल दरबार में दिखे। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने भस्म आरती में आए हैं, जहां नंदी हॉल से उन्होंने बाबा महाकाल कि इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और बाद में गर्भग्रह के बाहर से भगवान महाकाल का पूजा अर्चना…
नई दिल्ली – अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत कई नेता जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने बाइडन, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। जी20 नेता नौ और 10 सितंबर को समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। भारत वर्तमान जी20 अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। ओलाफ शोल्ज का…
देहरादून – रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लिए दिये गये इस सहयोग के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का आभार व्यक्त किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी सहायक तनय द्विवेदी एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी.सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ रूपये का चेक सौंपा।
बागेश्वर – मुख्यमंत्री पुुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधानसभा से माननीय विधायक मदन कौशिक ने भेंट कर बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर बधाई दी।
बागेश्वर – मुख्यमंत्री पुुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धन्यवाद बागेश्वर, बाबा बागनाथ की पवित्र भूमि बागेश्वर की देवतुल्य जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास जताने पर हृदयतल से आभार। यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों के भाजपा सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस उपचुनाव में बागेश्वर विधानसभा की सम्मानित जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं पर मुहर लगाई है।राष्ट्रवाद, लोककल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुंमुखी विकास का नया अध्याय लिखेगी।बागेश्वर विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्वती दास को उनके उज्ज्वल कार्यकाल…
