देहरादून – प्रदेशभर में बुधवार से अगले तीन दिन मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि, बुधवार को पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
Author: Onnu
मनोरंजन – शाहरुख खान ‘जवान’ के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले शुक्रवार को देशभर में इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग खोली गईं, और प्रशंसकों ने अपनी सीटें सुरक्षित करने में जरा भी कोताही नहीं बरती। अग्रिम बुकिंग में यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। शाहरुख खान इन दिनों अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग में जवान, पठान से भी आगे निकल गई है। सिर्फ हिंदी पट्टी में ही नहीं बल्कि साउथ में भी फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा…
देहरादून – विधानसभा सत्र का आज बुधवार को दूसरा दिन है, लेकिन सत्र के आज ही संपन्न होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि दूसरे दिन सरकार अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही इसी दिन पारित कर सकती है। 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व पर सार्वजनिक अवकाश है। मंत्री, विधायक भी जन्माष्टमी अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश सरकार ने 8 सितंबर तक विधानसभा सत्र घोषित किया है। 6 सितंबर को सदन में अनुपूरक बजट के साथ ही अध्यादेशों और अन्य विधेयकों को पेश किया जाएगा। विधानसभा के गलियारों में बुधवार को…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण से शिष्टाचार भेंट की।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के प्रथम दिन बागेश्वर के सपूत, लोकप्रिय जननेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास को श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व. चंदन राम दास को कर्मठ, जुझारू एवं दिन-रात जनता के लिए समर्पित हो कर कार्य करने वाले नेता के रूप में सदैव याद किया जाएगा।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से अलंकृत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परम्परा को और अधिक मजबूत बनाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वही देश और समाज आगे बढ़ता है, जहां गुरुजनों का सम्मान होता है, शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण…
बागेश्वर – बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं।बागेश्वर विधानसभा सीट में हो रहे उपचुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है। रातभर हुई बारिश के चलते अभी कम संख्या में लोग पोलिंग बूथ पहुंचे हैं। मौसम खुलने के साथ ही धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर भीड़ जुटने की संभावना है। बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, सुबह नौ बजे तक 10.2% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे।
देहरादून।जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जनसुनवाई में कुल 107 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि सम्बंधी, अतिक्रमण एवं पारिवारिक विवाद से सम्बंधित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिलाने, ईडबल्यू एस प्रमाण पत्र बनवाने, पीएमजीसीआई मुआवजा, बाढ़ सुरक्षा कार्यों विद्युत, पेयजल, वन विभाग, पीएमजीएसवाई आदि विभागों से संबंधित प्राप्त हुई।जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों एवं पत्रावलियों को समयबद्ध निस्तारण करें पत्रावलियां लम्बित न रखी जाएं। साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया 1905 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अपने स्तर से मॉनिटिरिंग करें।…
देहरादून – देहरादून में विश्व फिजीयोथेरेपी सप्ताह-2023 के तहत नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) एवं स्टूडेंट असोसिएशन ऑफ फिजीकल थैरेपी (एसएपीटी इंडिया) के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। विश्व फिजीयोथेरेपी सप्ताह के प्रथम दिन विशाल मेडिकल कैंप,नव्य भारत चैरिटेबल फिजीयोथेरेपी सेंटर,बालावाला,देहरादून में मिशन चिरंजीवी भारत के अंतर्गत आम जनमानस के लिए निःशुल्क चिकित्सा,डेंटल,आयुर्वेद एवं फिजीयोथेरेपी परामर्श कैंप आयोजित करवाया गया।इसमें पीजीआई चंडीगढ के कुशल डाक्टरों द्वारा निःशुल्क उपचार किया गया। कैंप का उद्घाटन युवा लोकगायक सौरव मैठाणी ने किया। इस मौके पर सौरव मैठाणी ने नव्य भारत फाउंडेशन के इस राष्ट्र व्यापी जनजागरूकता अभियान की…
