देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य स्थापना के लिए 1 सितंबर 1994 को शहीद हुए आंदोलनकारियों के शहादत दिवस के अवसर पर खटीमा में मुख्य चौराहे के पास स्थित शहीद स्थल में शहीदों की मूर्तियों का अनावरण किया। उन्होंने शहीदों की मूर्तियों पर माल्यर्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों तथा राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का चहुमुखी विकास हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इन महान लोगों ने स्वयं का बलिदान इसीलिए दिया कि उन्हें लगता था कि उत्तराखंड अलग…
Author: Onnu
नई दिल्ली – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत बंधन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मूल का पत्थर साबित होगी। राजनाथ सिंह कल से द्वीप राष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ सिंह राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने के साथ बातचीत करेंगे। विक्रमसिंघे के पास श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय का भी प्रभार है। बयान में कहा गया है कि बैठकों के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। सिंह मध्य श्रीलंका में नुवारा एलिया और देश के…
नई दिल्ली – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 2 सितंबर 2023 को आदित्य एल-1 लॉन्च करने जा रहा है। यह भारत का पहला अंतरिक्ष आधारित सौर मिशन है। चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद सूर्य मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। यह मिशन सूर्य के भूत, वर्तमान और भविष्य को जानने में मदद करेगा। उम्मीद है कि इससे धरती के अस्तित्व के लिए आने वाली ऊर्जा और प्रकाश के स्त्रोत के बदलावों को समझने में मदद मिलेगी। साथ ही इस मिशन से मिलने वाला लेखा-जेखा पृथ्वी पर कई शताब्दियों में हुए जलवायु परिवर्तनों को समझने के काम भी…
देहरादून – उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण बिल को भी मंजूरी मिल गई। विधानसभा सत्र में विधेयक आएगा।वहीं अप्रचलित विधेयकों को निरस्त करने के लिए विस में निरसन विधेयक लाया जाएगा। इसे भी केबिनेट ने मंजूरी दे है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 20 प्रस्ताव पास हुए। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के बिल को मंजूरी मिल गई है। विधेयक विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश…
देहरादून – प्रदेश की धामी सरकार संविदा और आउटसोर्स पर तैनात हजारों महिला कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों की तरह 15 दिन का बाल्य देखभाल अवकाश (सीसीएल) देगी। महिला संविदा कर्मियों को भी छह महीने का मातृत्व अवकाश मिलेगा। संविदा और आउटसोर्स पुरुष कर्मचारियों को बाल दत्तक ग्रहण अवकाश की सुविधा मिलेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इन सभी प्रस्तावों पर अपना अनुमोदन दे दिया है। शुक्रवार को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को विधानसभा के…
देहरादून – लंढौरा में एक दंपती बोरे में एक महिला का शव छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोल कर देखा तो शव था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार दंपती की तलाश कर रही है। महिला का शव खून से सना होने पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, लंढौरा में एक दंपती किराए पर कमरा लेकर पिछले चार महीने से रह रहा था। दंपती ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। गुरुवार सुबह दंपती कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भर रहा था। इस…
देहरादून – भाजपा ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बागेश्वर की जनता को छलने वाले बयान को मतदाताओं और लोकप्रिय नेता स्वर्गीय रामदास के प्रति उनकी भावनाओं का अपमान बताया है।पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने हरीश रावत समेत कांग्रेस नेताओं के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जतायी जिसमे उन्होने 17 साल से बागेश्वर की जनता के छले जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इतने वरिष्ठ नेता होने के बावजूद रावत का विधानसभा में अपना नुमाइंदा चुनने को लेकर स्थानीय जनता के विवेक और क्षमता पर सवाल खड़ा करना निंदनीय है।उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हे…
टिहरी – टिहरी जिले में एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। गुरुवार सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मगण मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी…
देहरादून – विधानसभा सचिवालय ने 5 सितंबर से शुरू होने वाले मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र विधानसभा भवन देहरादून में होगा। विधायकों की ओर से अब तक 614 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट पेश होगा।प्रदेश सरकार ने 5 से 8 सितंबर तक विधानसभा मानसून सत्र कराने का निर्णय लिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी की है। 5 सितंबर को सुबह 11 बजे सत्र शुरू होगा। पहले दिन सरकार विभिन्न विभागों के अनुदान मांगों पर अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके अलावा, अध्यादेशों…
देहरादून – डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव ने बुधवार को देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक दौरा किया। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने ब्लड बैंक का जायजा लियाl स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) और रैंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) की प्रक्रिया चौबीसों घंटे चलती रहनी चाहिएl एसडीपी विधि में, प्लेटलेट्स एक एकल दाता से एकत्र किए जाते हैं जबकि आरडीपी विधि में, प्लेटलेट्स योग्य दाताओं के दान किए गए रक्त से तैयार किए जाते हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश कुमार ने कहा, “अस्पतालों,…
