देहरादून – सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा यात्रा का शुभारम्भ किया । सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अवसर पर देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य के प्रगति की कामना की।
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित व्याख्यान माला ‘वसुधैव कुटुंबकम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कई पुस्तकों का विमोचन भी किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर स्थित महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना भी की और शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री धामी ने पं. श्रीराम शर्मा आचार्य को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा रोपित बीज आज वटवृक्ष का आकार ले चुका है और विश्व के असंख्य लोगों को ज्ञान और संस्कार की छाया दे रहा है।…
हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज, हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 104 वें संस्करण को सुना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक मदन कौशिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज परिसर हरिद्वार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंर्तगत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का स्मरण किया और पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, रेखा वर्मा, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार आदि समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में दो घंटे जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सीएम कार्यालय के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में व्यासी जल विद्युत परियोजना की 220 केवी लाइन निर्माण के दौरान पछवादून के बिन्हार क्षेत्र, जाखन के 17 प्रभावित कृषकों को भूमि एवं वृक्षों के मुआवजे के रूप में कुल 11 लाख 88 हजार 70 रूपये के चेक प्रदान किए। प्रभावित किसानों ने 16 अगस्त को अतिवृष्टि और भूस्खलन की वजह से जान-माल के नुकसान से बचने के लिए प्रशासन द्वारा शीघ्र व्यवस्था करवाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक पिटकुल पी.सी. ध्यानी ने बताया कि पावर ग्रिड…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़ी कैंट में आजाद हिंद फौज के शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले गोरखा समुदाय के लोगों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्प आयु में ही मेजर दुर्गा मल्ल ने देश की रक्षा के लिए अपने सभी सुख, सुविधाओं को त्याग कर अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ने का जो दृढ़ साहस दिखाया था, उसे हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि एवं वीरों की भूमि है, बलिदानियों…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। अतिवृष्टि से फसलों को हुई क्षति का पूरा आंकलन किया जा रहा है। केन्द्र सरकार को भी अतिवृष्टि से हुए नुकसान के लिए पत्र भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित ‘स्टेट ऑफ द स्टेट – उत्तराखण्ड फर्स्ट’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की धरती से कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में…
देहरादून – प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य केन्द्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के ढुलमुल रवैये पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की। तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरे न होने पर उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैक लिस्टेड करने चेतावनी दी। डॉ. रावत ने कहा कि परियोजनाओं के लटकने से इसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है जबकि राज्य सरकार की कोशिश है वह आम लोगों को समय पर…
