तेलंगाना। भारत के तेलंगाना राज्य में आज सुबह आए भूकंप से लोग सहम उठे। भूकंप तेलंगाना के वारंगल में आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। शुक्रवार यानी आज सुबह 4.43 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसने लोगों की नींद उड़ा दी। इस भूकंप की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है।
Author: Onnu
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग कि समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में हैलीपोर्ट और हेलीपैड्स की संख्या को लगातार बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी में पर्यटन एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमें पूरे प्रदेश के विभिन्न स्थानों को सड़कों के साथ ही एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है। इससे…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व अपनी बहनों को समर्पित “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” का शुभारंभ किया। इस दौरान सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों व एकल उद्यमी बहनों द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनियों का अवलोकन करते हुए विभिन्न उत्पादों का क्रय किया। साथ ही समस्त जिलों की महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी विकासखण्डों में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 24 से 28 अगस्त 2023 तक राखियों…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें सर्विस सेक्टर नीति पर मुहर लगी है। नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई अहम प्रावधान प्रस्तावित हुए। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। 6 सितंबर से 12 सितंबर तक उत्तराखंड का विधानसभा सत्र देहरादून में होगा। कैबिनेट फैसले – विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन पर 6 विभागों में 150 पदों पर आउट ऑफ टर्म नौकरी दी जाएगी। पिछले 8-9 साल में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भी वन टाइम मौका। खेल नीति के तहत 2000…
देहरादून – ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे आज बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी यातायात के लिए नहीं खुल पाया है। नरेंद्रनगर बगड़धार में हाईवे बंद चल रहा है। टिहरी जिले में रात भर से रुक रुक कर बारिश हो रही है, जिस कारण यहां आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश से अगले चार दिनों तक राहत की उम्मीद कम ही है। प्रदेश के आठ जिलों में अगले चार दिनों में हल्की से तेज बारिश के आसार है। हालांकि, 27 अगस्त के बाद उत्तराखंड में बारिश से राहत की उम्मीद है।
देहरादून – प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार होगी। इसमें सर्विस सेक्टर नीति पर मुहर लग सकती है। नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई अहम प्रावधान प्रस्तावित हैं। बैठक राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। इसमें उद्यान विभाग सेब नीति के प्रस्ताव को भी बैठक में ला सकता है। बैठक में आवास, वन, शहरी विकास, राजस्व, स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।विधानसभा सत्र छह सितंबर से होने की संभावना है।
ऋषिकेश – चंद्रमा पर चंद्रयान अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग के लिए विशाखा सारदा पीठ, ऋषिकेश आश्रम में विशेष पूजा आयोजित की गई है। स्वरूपानंदेंद्र सरस्वती महास्वामी और स्वात्मानंदेंद्र स्वामी के दिव्य तत्वावधान में पंडितों ने वनदुर्गा हवन का आयोजन किया। यह हवन ऋषिकेश में विशाखा शारदा पीठम आश्रम के परिसर में किया गया था। पीठासीन अधिकारियों ने वनदुर्गा हवन के समापन में भाग लिया। स्वरूपानंदेंद्र स्वामी ने कहा कि चंद्रयान प्रक्षेपण से भारत की प्रतिष्ठा को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वनदुर्गा हवन भारत को दुनिया में एक शक्तिशाली शक्ति बनाने की आकांक्षा के साथ किया गया…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण को देखा। सभी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन सुना व देखा। मुख्यमंत्री ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, इसरो की टीम व देश-प्रदेश की जनता को बधाई व शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में उपस्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा, रायपुर तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय,…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बन्नू स्कूल, देहरादून में आयोजित ‘एक देश संकल्प गौमाता राष्ट्रधर्म’ महोत्सव में प्रतिभाग किया तथा कथा व्यास गोपालमणि का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मां गंगा, गौमाता और श्रीमद् भगवत गीता जैसे ग्रन्थों से हम सबको प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि आज गोस्वामी तुलसीदास का जन्मदिन है तथा इस अवसर पर उन्हें गौ संरक्षण जैसी मुहिम से जुड़ने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी धार्मिक संस्कृति के अनुसार गौमाता को पूरे संसार की माता का दर्जा दिया गया है। हमारी सरकार…
नई दिल्ली – भारत आज इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। सिर्फ भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनी, पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग ऐतिहासिक है, ये पल भारत का है, इसके लोगों का हैl चंद्रयान-3 के इसके साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है,जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला भारत चौथा देश बन गया हैlभारत से पहले अमेरिका, सोवियत संघ (अभी रूस) और…
