Author: Onnu

देहरादून।उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप से डोली है। जोन 5 में आने वाले चमोली जिले में भूकंप आया है। भूकंप से जानमाल के नुकसान का समाचार नहीं है।भूकंप की गहराई 22 किलोमीटर बताई गई हैl सुबह पौने छह बजे के करीब आए भूकंप की तीव्रता 2.6 थी। उत्तराखंड के एक और संवेदनशील जिले पिथौरागढ़ में भी भूकंप आया है,यहां भूकंप तड़के 3.18 बजे आयाl पिथौरागढ़ में भूंकप की तीव्रता 2.9 थी,यहां भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर थी। पिथौरागढ़ में भी भूकंप से जानमाल के नुकसान का कोई समाचार नहीं है।

Read More

मुंबई – भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। संजना और बुमराह पहली बार माता-पिता बने हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने पिता बनने की जनकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे का नाम अंगद रखा गया है। बुमराह फिलहाल मुंबई में हैं और नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रीलंका से वापस भारत आ गए थे। अब वह एशिया कप में सुपर चार के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका जाएंगे।…

Read More

बागेश्वर – बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर रविवार शाम पांच बजे थम गया। पांच सितंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने जनसभा कर भाजपा के लिए वोट मांगे। कांग्रेस नेताओं ने भी जनसंपर्क किया। उपचुनाव में 118311 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60028 पुरुष और 58283 महिला वोटर शामिल हैं। मतदान पांच सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि पांच सितंबर तक जिले की सीमाओं को सील कर दिया…

Read More

देहरादून। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दौर में माहौल पूरी तरह बदल गया है। चुनाव प्रचार में सीएम पुष्कर धामी के पहुंचते ही न सिर्फ प्रचार को धार मिली है, बल्कि माहौल भी एकतरफा हो गया है। सीएम धामी के प्रचार के दौरान दिए जा रहे भाषण विपक्ष की कमर तोड़ने का काम कर रहे हैं। सीएम धामी ने शिव की नगरी बागेश्वर में पार्वती को जिताने का आह्वान जनता से किया। कांग्रेस को वोट देने को जहर पीने के बराबर बता कर करारा हमला किया। बागेश्वर चुनाव को लेकर समूची कांग्रेस ने बागेश्वर में डेरा डाल रखा…

Read More

 बाजपुर – प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बाजपुर में मधुवन स्वायत्त सहकारिता एवं प्रधानमंत्री वन धन विकास केन्द्र में मसाला प्रसंस्करण इकाई और मधुवन कलस्टर कार्यालय का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भूमि वन धन विकास केंद्र जनजाति समूह की महिलाओं का एक कलेक्टर है, जिसमें 308 महिलाएं जुड़ी है।उन्होंने कहा प्रदेश में 61 हजार समूह संचालित है, जिसमे 4 लाख से अधिक बहने जुड़ी समूह से जुड़ी हुई है। मंत्री ने कहा पीकेवीवाई के तहत प्रदेश के अनेकों स्थानों पर स्टाल खोले गए है। मंत्री ने कहा प्रदेश…

Read More

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को भोपाल पानी स्थित महानिदेशक संस्कृति के नियंत्रणाधीन राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को ठीक करने के साथ साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। महाराज ने अधिकारियों से…

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगो और वेबसाईट को लांच किया। शनिवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समिट के लोगो और वेबसाईट को लांच करते हुए कहा कि इस बार इन्वेस्टर्स समिट में 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सुधार भी किये हैं और नई नीतियों को भी लागू किया है। विभिन्न क्षेत्रों के लिये 27 नीतियां प्रख्यापित की गई हैं। राज्य में 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक भी तैयार किया…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मसूरी शहीद स्थल पर शेड का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हित प्रमाण पत्र बनाने के लिए 06…

Read More

खेल – भारत और पाकिस्तान वनडे फॉर्मेट में चार साल और वनडे एशिया कप में पांच साल बाद टकराएंगे। ये दोनों टीमें इससे पहले वनडे एशिया कप में 2018 में और वनडे फॉर्मेट में चार साल पहले 2019 के विश्व कप में आपस में टकराए थे। टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर इन पिछले वनडे मुकाबलों में अपनी श्रेष्ठता जरूर दर्ज की, लेकिन शनिवार को एक बार फिर ये दोनों टीमें एशिया कप में जब आमने-सामने होंगी तो परिस्थितियां पांच साल के मुकाबले बदली होंगी। परिस्थितियों को देखते हुए रोहित शनिवार को जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या…

Read More

बागेश्वर – उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय इलाकों में गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Read More