Author: Onnu

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को भगवान श्री गणेश की भक्ति व आराधना को समर्पित श्री गणेश चतुर्थी” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस पावन अवसर पर उन्होंने गजानन महाराज से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना भी की है।

Read More

मुंबई – तेलुगू फिल्म ‘रजाकार’ का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म भारत के इतिहास की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। टीजर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर शुरू हुई खींच-तान। ये फिल्म भारत के इतिहास की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।टीजर की शुरुआत में कहा जाता है कि 15 अगस्त, 1947 को हिंदुस्तान को अंग्रेजों से स्वतंत्रता तो मिली, लेकिन हैदराबाद आजाद नहीं हो पाया था। वहां निजाम का शासन था, एक इस्लामी शासन जिसने बर्बरता की हद पार कर दी। सोशल मीडिया पर जहां इसे ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद हिंदुओं पर हुए अन्याय का सच दिखाती…

Read More

नई दिल्ली – संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में आयोजित की जाएगी। इससे पहले ही सांसदों का फोटो सत्र के लिए पहुंचना जारी है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की प्रति लेकर नए भवन में प्रवेश करेंगे। इस दौरान, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी नए भवन के सेंट्रल हॉल में अपना संबोधन देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन में प्रवेश के लिए सुबह ही पहुंच गए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने यहां उनका स्वागत किया।संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही मंगलवार को नए…

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर ने आपको ऐसा कार्यक्षेत्र दिया है, जिसमें कार्य करने की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना जिम्मेदारी पूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2023 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023’ से मुख्यमंत्री ने 15 ग्राम पचायतों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 05 पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया। ‘स्वच्छता ही सेवा गीत’ का भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विमोचन किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 पुरस्कार के लिए चयनित राज्य की उत्कृष्ट 15 पंचायतों को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के इस महा अभियान में…

Read More

नई दिल्ली – संसद के विशेष सत्र में पहले दिन सोमवार को आजादी के बाद 75 साल की उपलब्धियों पर चर्चा जारी है। पीएम मोदी ने सबसे पहले संसदीय यात्रा की शुरुआत, उपलब्धियां, अनुभव, स्मृतियां और उनसे मिली सीख के मुद्दे पर लोकसभा में संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने सदन में काम करने वाले कर्मचारियों की तारीफ की। साथ ही पत्रकारों को भी नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि हम जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी भूमिका निभाते हैं, लेकिन हमारे बीच एक टोली भी बैठती है, जिनकी भी कई पीढ़ियां बदल गई, जो हमें कागज पत्र पकड़ाने के लिए दौड़ते हैं। इनके…

Read More

कोलंबो – आखिरकार एशिया कप 2023 अपने अंजाम तक पहुंच गया है। 19 दिनों के इस टूर्नामेंट में 13 मैच खेले गए। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई पारी 50 रन पर सिमट गई। भारत ने 6.1 ओवर में मैच 10 विकेट से जीत लिया।भारत ने श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में 10 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया ने आठवीं बार यह खिताब जीता। इससे पहले भारत ने 1984, 1988, 1990–91, 1995,…

Read More

नैनीताल – नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का 43 वर्ष की उम्र में असामयिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। उनके निधन की खबर से चित्रकारों में शोक की लहर है।

Read More

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 73 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा हैं और उनके के लिए मंदिर में मनोकामना भी मांग रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी अपने प्रमुख नेता के बर्थडे पर 17 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ भी शुरू कर रही हैं।पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश-दुनिया से उन्हें बधाई मिल रही हैं।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास, आराघर, धर्मपुर में आवासित एकल अभिभावक निर्धन और बेसहारा छात्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 73वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर 73 दियें जलाने के साथ ही केक भी काटा गया। मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों को उपहार स्वरूप ट्रेक सूट, जूते, मौजे तथा मिष्ठान प्रदान किये तथा छात्रों से बातचीत कर उनके विचार भी जानें। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छात्रों द्वारा तैयार किये गये विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का अवलोकन कर छात्रों की वैज्ञानिक सोच की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा देश में…

Read More