देहरादून। देहरादून में शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म्स की दो पत्ती की टीम ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं कृति सेनन फिल्म निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लन के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की। कृति सेनन उत्तराखंड में हो रहे इस शूट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। निर्माता कनिका ढिल्लन ने बताया कि पहले “दो पत्ती” का शूट हिमाचल में होने वाला था और परन्तु बाद में टीम ने उत्तराखण्ड आने का मन बनाया। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में और भी ऐसे खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस हैं जिनको वो अपनी आने वाली…
Author: Onnu
नई दिल्ली – पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में आज ‘एक देश, एक चुनाव’ पर गठित उच्चस्तरीय समिति की परिचयात्मक बैठक होगी। बैठक में रोडमैप और हितधारकों के साथ परामर्श के तौर तरीकों पर चर्चा होगी। सूत्रों ने बताया कि शनिवार की बैठक परिचयात्मक होगी और सदस्य इस रोडमैप पर चर्चा करेंगे कि समिति को दिए गए जनादेश का पालन कैसे किया जाए। एक देश एक चुनाव पर केंद्र सरकार ने दो सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में आठ सदस्यीय समिति का गठन किया था। कानून मंत्रालय ने इसे लेकर एक अधिसूचना भी जारी की थी।…
देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियो को आढ़त बाजार निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने एमडीडीए से कार्य शुरू होने से पूर्ण होने तक प्रत्येक स्तर पर कार्य पूर्ण होने की समयसारणी की भी मांग की। मुख्य सचिव ने कहा कि क्षेत्र का विकास करते समय सभी बुनियादी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। अग्निशमन आदि के लिए उचित स्थान निर्धारित किया जाए। चयनित भूमि का अधिक से अधिक एवं बेहतर तरीके से उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा…
देहरादून।भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कुम्हार समाज के हस्तशिल्पकार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आज देहरादून के जिलाधिकारी सोनिका से विशेष विषय पर चर्चा करने के लिए भेंट की। महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया की चकराता रोड पर ईदगाह कुमार मंडी है जहां पर अधिकांश परिवार कुमार प्रजापति समाज से आते हैं जिनका विशेष व्यापार एवं परिवार का भरण पोषण मात्र हाथ के द्वारा मिट्टी के बर्तनों एवं मुर्तियां पर आधारित होता है परंतु पिछले कुछ वर्षों से इन बर्तनों और मिट्टी की मूर्तियों को बनाने के लिए विशेष…
नई दिल्ली – ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक के संसद से पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी की महिला कार्यकताओं का अभिवादन किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के पैर भी छुए। इसके बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा की सभी महिला सांसद, दिल्ली की सभी महिला पार्षद व अन्य महिला जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मैं आज देश की हर माता को, बहन को, बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल और परसो…
मसूरी – उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज शुक्रवार को कहीं-कहीं गर्जना और बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह मसूरी में मैसानिक लॉज बस स्टैंड के पास भूस्खलन होने से सड़क बन्द हो गई। जिसके चलते यहां वाहनों के फंसने से जाम लग गया।सूचना मिलते ही लोनिवि ने जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच गई है। सड़क बन्द होने से मैसानिक लॉज बस स्टैंड से किंगरेग जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्कूली बच्चे भी परेशान हुए।
मोहाली – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को मोहाली में खेला जाएगा। विश्व कप से पहले दोनों टीमों की यह आखिरी वनडे सीरीज है। इसके बाद दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट के महाकुंभ में उतरेंगी। हालांकि, पहले वनडे में टीम को मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल की सेवाएं नहीं मिलेंगी। दोनों अनफिट हैं। हालांकि, वे टीम के साथ भारत जरूर आए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की सबसे बड़ी खासियत टीम में विस्फोटक ऑलराउंडर्स की मौजूदगी है। मिचेल मार्श, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस और शॉन एबॉट जरूरत पड़ने पर घातक गेंदबाजी और तूफानी बल्लेबाजी कर…
अल्मोड़ा।आज अल्मोड़ा आगमन पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के तौर पर आयोजित नंदा देवी मेले महोत्सव में प्रतिभाग किया।जहां पर स्थानीय महिलाओ ने उनका भव्य स्वागत किया।वहीं उन्होंने नंदा देवी मंदिर पहुंचकर माँ नंदा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा एक सांस्कृतिक नगरी है।यहाँ की संस्कृति की एक अलग पहचान है।कहा कि आज हम सब का यह अहम जिम्मेदारी बन जाती है कि हम सब लोग अपनी संस्कृति को संजो कर रखे ।साथ ही उसे बचाने के लिए काम करें।उन्होंने कहा कि,वहीं साथ…
कोटा – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा राजस्थान को अपनी प्राथमिकता में रखा है और यह राज्य सरकार है जो प्रदान किए गए बजट को खर्च नहीं करना चाहती है। राज्य की जनता पर केंद्र सरकार द्वारा,”पीएम मोदी ने हमेशा राजस्थान को अपनी प्राथमिकता में रखा है। लेकिन पिछले पांच सालों में राजस्थान में ऐसी सरकार आई है जो केंद्र सरकार द्वारा दिए गए बजट को खर्च नहीं करना चाहती है। वे लोगों को लाभ नहीं देना चाहते हैं“मुख्यमंत्री धामी ने राजस्थान के कोटा में परिवर्तन संकल्प यात्रा में…
रुड़की – रुड़की के पास नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री है। रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में तेज धमाका होने से अफरा तफरी मच गई। करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना को छुपाने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दिए बगैर कुछ घायलों को मुजफ्फरनगर…
