Author: Onnu

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन पहुंचने पर देश एवं उत्तराखण्ड के प्रवासी लोगों द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया गया। प्रवासियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रवासी उत्तराखंडियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लंदन में उत्तराखण्ड के लोगों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि…

Read More

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (26 सितंबर) विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को बताया कि पीएम मोदी ये नियुक्ति पत्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वितरित करेंगे और अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे। देशभर में 46 जगहों पर रोजगार मेला लगेगा। पीएमओ ने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।

Read More

नई दिल्ली – 19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फाइनल में सामना श्रीलंका से था। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था, जबकि श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में गत विजेता पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। कांस्य पदक के मैच में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 117 रन के लक्ष्य…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय में लोक निर्माण, शहरी विकास, आवास और औद्योगिक विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने लोक निर्माण विभाग को 30 नवम्बर तक सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने और शहरी विकास विभाग को शहरी क्षेत्रों में प्लास्टिक और कूड़ा निस्तारण के लिए जल्द से जल्द एक मजबूत सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन को शीर्ष प्राथमिकता पर लिया जाय। घोषणाओं को तेजी…

Read More

उत्तरकाशी – उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गएl रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई, बताया जा रहा है कि भूकंप के ये झटके उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गएl हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं हैl जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने इस भूकंप की जानकारी दी और बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गईl

Read More

इंदौर – भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। उसने इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 99 रन से जीत हासिल की। इसके साथ ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 399 रन बनाए। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम से 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य मिला। कंगारू टीम 28.2 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई।भारत ने इंदौर में…

Read More

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जयपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के साथ आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की राज्य भर में निकाली गई चार परिवर्तन यात्राओं का समापन हो जाएगा।जयपुर के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के दौरे पर भी रहेंगे। भोपाल में वे भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान तक प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप में सवार होकर पहुंचेंगे। भाजपा का दावा है कि कार्यक्रम में 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Read More

देहरादून।आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने धर्मपुर नगर मंडल के बूथ संख्या-161 पहुंचकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 105वें संस्करण के प्रसारण को भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ के साथ सुनी।जहां कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात से हम सभी देशवासियों को नई दिशा,नई सोच और नई प्रेरणा मिलती है।आजादी का ये अमृतकाल, देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्यकाल भी है। हम अपने कर्तव्य निभाते हुए ही अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं, साथ ही…

Read More

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा सामान्य परिस्थितियों में किए जा रहे सरहनीय कार्यों को आगे लाया जाता है। इससे अन्य लोगों को भी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री ने नैनीताल के युवाओं द्वारा…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से नवनिर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने पार्वती दास को विधायक पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की नव निर्वाचित सदस्य पार्वती दास को शुभकामनाएं दी और बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के इतिहास में पहली बार बागेश्वर की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। बागेश्वर के विकास के लिए स्व. चंदनराम दास द्वारा जिन कार्यों को आगे बढ़ाया गया था, अब इन कार्यों…

Read More