इंदौर – भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। उसने इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 99 रन से जीत हासिल की। इसके साथ ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 399 रन बनाए। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम से 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य मिला। कंगारू टीम 28.2 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई।भारत ने इंदौर में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उसने मोहाली के बाद अब यहां दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंदौर में भारत की यह लगातार सातवीं जीत है। वह पहली बार यहां 2006 में कोई वनडे खेला था। यहां सात वनडे में उसे कभी भी हार नहीं मिली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत को दूसरी जीत मिली है। 2017 में टीम इंडिया ने कंगारूओं को पांच विकेट से हराया था।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

