Author: Onnu

देहरादून – उत्तराखंड के राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह गुरुवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहितों से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया। राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदार की पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश की मंगलकामना की। वहीं उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू   केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की…

Read More

इंदौर – 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर को गायिकी क्षेत्र में अतुल्य योगदान देने के लिए भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सहित कई सम्मानों से नवाजा गया था। लता मंगेशकर बचपन से सिंगर बनना चाहती थीं, उन्होंने पहली बार वसंग जोगलेकर की फिल्म ‘कीर्ती हसाल’ के लिए गाना गाया थाl लता के पिता नहीं चाहते थे कि लता फिल्मों के लिए गाना गाए, इसलिए लता का गाना इस फिल्म से निकाल दिया गयाl जब लता के पिता की मृत्यु हो गई तो घर की सारी जिम्मेदारी लता पर ही आ…

Read More

देहरादून – जोशीमठ में सबसे अधिक भू-धंसाव दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच हुआ। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट, हैदराबाद के अध्ययन में एक किमी लंबाई की लाइन में सेटेलाइट से लिए चित्रों में जोशीमठ के 6 सेमी से एक मीटर तक धंसने के आंकड़े दर्ज किए गए। हालांकि एक मीटर तक भू-धंसाव एक सीमित क्षेत्र में था। इसके साथ ही जमीन के भीतर 10 मीटर तक बड़े बोल्डरों का पता चला। एनजीआरआई की जोशीमठ में भू-वैज्ञानिक और भू-तकनीकी के आधार पर प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां की चट्टानें और उसमें मौजूद मिट्टी या दूसरे कण…

Read More

देहरादून – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन कि समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी पत्राचार की औपचारिकता से आगे बढ़कर कार्यों को पूरा करने के लिए डेडलाइन निर्धारित करें और मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अपने कार्यों की ऑनरशिप लें। बैठक में संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, खेल, पर्यटन, राजस्व, गृह, ऊर्जा, ग्राम्य विकास, आपदा प्रबन्धन, सूचना प्रौद्योगिकी और वन एवं पर्यावरण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। एसीएस ने वन व…

Read More

अहमदाबाद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनदिनों गुजरात दौरे पर हैं। वह अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित एक रॉबोटिक प्रदर्शनी में शामिल भी हुए। इसके साथ ही उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन भी किया। रॉबोटिक प्रदर्शनी में पीएम मोदी ने वहां मौजूद कर्मचारियों से बातचीत भी की और वहां रखे सभी रोबोटिक चीजों का जायजा भी लिया। कांग्रेस पर साधा निशाना अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर गुजरात के विकास को लेकर बेरुखी दिखाने का आरोप भी लगाया। पीएम मोदी ने कहा, वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन ऐसे…

Read More

देहरादून – सचिवालय में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने जिलाधिकारियों को चिन्हित वाइब्रेंट विलेज को वाइब्रेंट बनाने के लिए ऐसी योजनाओं को संचालित करने के निर्देश दिए जो व्यवहारिक और सतत हों। मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल योजनाओं से वाइब्रेंट विलेज को संतृप्त किया जाए। वाइब्रेंट विलेज का हर गांव विशिष्ट है, उसकी अपनी क्षमताएं एवं सम्भावनाएं हैं। क्षेत्र की क्षमताओं और सम्भावनाओं को तलाशते हुए योजनाएं तैयार की जाएं और इन्हें सतत बनाने के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने वाइब्रेंट…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश का नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य सदियों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। हमारे चार धाम सदियों से देश व दुनिया के करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र रहे हैं। राज्य की आर्थिकी को मजबूती देने में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। रोड़ कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से निश्चित…

Read More

नई दिल्ली – चूहों में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरियंट से निकला उप वैरिएंट बीए5 मिला है, जो अधिक विषैला और ताकतवर है। यह मरीज के शरीर में न सिर्फ तेजी से फैलने की क्षमता रखता है बल्कि इससे जोखिम भी बढ़ जाता है। जर्नल साइंस एडवांसेज में प्रकाशित अध्ययन में बताया कि यह स्ट्रेन रोगी पर हावी होने में अधिक समय नहीं लेता है। अमेरिका में कॉर्नेल विवि के पशु चिकित्सा महाविद्यालय (सीवीएम) के प्रो. एवरी अगस्त ने कहा कि यह उप वैरिएंट एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करता है, जो इसे अधिक विषैला बनाता है। ओमिक्रॉन के उप वैरिएंट अभी…

Read More

देहरादून  – सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गढ़वाल मण्डल के जनपदों में चिकित्सा, पेयजल, शिक्षा, सड़कों व अन्य मूलभूत जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य में सड़कों के पैचवर्क (गड्ढा मुक्त) के लिए इस वर्ष 450 करोड़ रूपये जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने गढ़वाल मण्डल के जिलाधिकारियों को भी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 1 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक दो महीने का गहन अभियान चलाने की डेडलाइन दी है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में…

Read More

नई दिल्ली  – एशियाई  खेल 2023 में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पहले दिन देश को पांच और दूसरे दिन छह पदक मिले। पदक तालिका में भारत कुल 14 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। भारत के पास तीन स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक हैं। हृदय छेदा, दिव्यकृति सिंह, अनुष अग्रवाल और सुदीप्ति हजेला की भारतीय मिश्रित टीम ने 41 साल बाद घुड़सवारी ड्रेसेज में स्वर्ण पदक जीता! स्कोर 1. भारत – 209.205 अंक 2. चीन – 204.882 अंक 3. हांगकांग- 204.852

Read More