Author: Onnu

देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ जनसभा के लिए प्रदेश भाजपा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को प्रभारी बनाया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल को पीएम के कार्यक्रम और जनसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों नेता रैली में पार्टी गतिविधियों, कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के बीच समन्वय बनाएंगे और जनसभा की तैयारियों का प्रबंधन करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री की जनसभा 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है। पार्टी ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि देवभूमि से…

Read More

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ धाम में सोमवार को मौसम खराब बना हुआ है। इस दौरान ट्रांस भारत एविएशन के एक हेलीकॉप्टर को बारिश के कारण केदारनाथ धाम में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। डीजीसीए के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से पांच तीर्थयात्रियों को गुप्तकाशी लेकर जा रहा था। इस दौरान उड़ान भरते ही वहां मौसम खराब हो गया। जिस कारण हेलीकॉप्टर को धाम के पुराने पैदल मार्ग पर ही उतारा गया।

Read More

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में भातखंडे संगीत महाविद्यालय देहरादून, के कलाकारों द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन- ‘‘वैष्णव जन तो तैने कहिये जे पीर पराई जानि रे‘‘, ‘‘श्री राम चन्द्र कृपालु भजुमन’’ तथा ‘‘रघुपति राघव राजा राम’’ की संगीतमय प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा…

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहीद स्थल, रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 अक्टूबर 1994 को उत्तराखण्ड के अलग राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलन कर रहे हमारे नौजवानों और माताएं-बहनों के साथ क्रूरतापूर्वक बर्ताव किया गया। अनेक आन्दोलनकारियों की इसमें शहादत हुई। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के द्वारा किये गये संघंर्षों के परिणामस्वरूप हमें अलग उत्तराखण्ड राज्य मिला। राज्य…

Read More

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमेंग् नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 अक्टूबर 1994 को उत्तराखण्ड के अलग राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलन कर रहे हमारे नौजवान साथियों और माताओं-बहनों के साथ मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में क्रूरता पूर्वक बर्ताव किया गया। अनेक आन्दोलनकारियों की इसमें शहादत हुई। उनके सघंर्षों और शहादत के कारण ही…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में नगर निकायों की पालिका अकेन्द्रीयित सेवा के अंतर्गत उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये उनमें नगर निकायों में कर एवं राजस्व मोहर्रिरों/कर संग्रहकर्ता के 148 अभ्यर्थी एवं कनिष्ठ सहायक सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के 78 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून द्वारा विकसित किये गये सिटीजन एप ‘वन स्टॉप सोल्यूशन’ भी लांच किया। ओडीएफ प्लस के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी से भेंट कर उनको जन्मदिवस की बधाई दी।

Read More

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री ने रविवार को शहीद पार्क में स्वच्छता ही सेवा पखवाडा में उपस्थित स्कूली बच्चों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं माननीय प्रधानमंत्री के सपनों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता के स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर व गांव में 12 करोड़ इज्जत घर को बनवाकर स्वच्छता से जोड़ने के साथ ही देश की महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान दिया है वह अनुकरणीय हैं। 2014 से शुरु हुआ स्वच्छता अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। मुख्यमंत्री ने अपने लंदन…

Read More

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक लेते हुए। कार्यों की प्रगति बढाने तथा स्कूल आंगनबाड़ी के हुए कार्यों का 15 अक्टूबर तक शत्प्रतिशत् प्रमाणीकरण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रमाणीकरण कार्यों में तेजी लाएं। साथ ही निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिन योजनाओं पर कार्य पूर्ण हो गया है का 15 दिन के भीतर सत्यापन करते हुए…

Read More

कुपवाड़ा – उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने सीमा पार से की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। बताया जा रहा है कि कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। अभी ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने बताया कि विशेष सूचना पर माछिल सेक्टर के कुमकाड़ी इलाके में सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सरहद पार से आने वाले दो घुसपैठियों को ढेर किया गया। आतंकियों से अब तक दो एके राइफल, चार एके मैगजीन, 90 राउंड, एक पाक पिस्टल, एक पाउच और 2100 रुपये की पाक करेंसी बरामद हुई…

Read More