Author: Onnu

टिहरी गढ़वाल – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम धामी के साथ टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर पहुंच गए हैं। यहां मुख्यमंत्री धामी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।  मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद शाम को ही योगी केदारनाथ धाम जाएंगे। वहीं आठ अक्तूबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

Read More

देहरादून – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। आज वह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के बाद शाम को ही मुख्यमंत्री योगी केदारनाथ धाम जाएंगे। वहीं आठ अक्तूबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह वापस लखनऊ लौट जाएंगे। बता दें कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक है। बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित होगी। बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल स्थित जगतगुरू आश्रम में जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने आज सचिवालय में परिवहन विभाग के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक के पद पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करें। कार्य क्षेत्र में नये जीवन की शुरूआत आत्म अनुशासन और नियमित दिनचर्या के साथ करें। जन सेवा करने का जो अवसर मिला है, इसमें अपनी सामर्थ्य का पूरा उपयोग करें।सचिव परिवहन अरविन्द सिंह ह्यांकी ने बताया कि परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड…

Read More

देहरादून – बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चमोली के बिरही में एक टेम्पो ट्रैवलर और एक बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान हादसा हुआ। हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं और एक स्थानीय युवक है।टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेम्पो के नीचे कुचल गए और स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व…

Read More

नई दिल्ली – आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने त्यौहारों के पहले एक बार फिर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। लगातार चौथी बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद कहा, “सभी प्रासंगिक पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है।” इस दौरान आरबीआई गवर्नर ने जीडीपी के अनुमानों में भी कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी खर्चे…

Read More

मुंबई – फिल्म ‘लगान’ की तरह ही जीवन के संघर्ष की कहानी है फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ की। फिल्म का निर्देशन, संगीत और अभिनय भले उस स्तर का न हो लेकिन ये फिल्म भी जीने का हौसला रखने और सामने खड़ी हार को अपनी जिजीविषा से विजय में बदल देने के संघर्ष में दर्शकों को अपने साथ जोड़ लेने का अच्छा प्रयास है। फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ उन जसवंत सिंह गिल की कहानी है जिन्होंने हकीकत में एक कोयला खदान में फंसे मजदूरों को अपनी त्वरित बुद्धि से बचा लिया था। फिल्म अपना कालखंड स्थापित करने के लिए दूरदर्शन पर प्रसारित होने…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज सचिवालय में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य करार किया गया है। स्विस एजुकेशन ग्रुप राज्य में विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने में भी सहयोग करेगा। उत्तराखण्ड में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी एवं स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिराज आर्टिनियन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में विद्यर्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के तहत…

Read More

देहरादून – देहरादून के डालनवाला स्थित वेल्हम बॉयज स्कूल में दो दिवसीय मिलट्री हिस्ट्री सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूल के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने छात्रों को भारत के इतिहास और सेना के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। बता दें कि सेमिनार के माध्यम से सेना के इतिहास के बारे में छात्रों को जानकारी दी जाएगी। सेमिनार में विभिन्न स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।

Read More

नई दिल्ली – आज से विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। पांच अक्तूबर को मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। राउंड रॉबिन स्टेज में 45 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि तीन मुकाबले नॉकआउट स्टेज के होंगे। यानी कुल 48 मैच खेले जाएंगे। 19 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। यह वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण है। पिछले वनडे विश्व कप की तरह इस बार भी 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मेजबान भारत के अलावा डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड, उपविजेता न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण…

Read More