देहरादून – दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना आज बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रावल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां देख धाम में दर्शन करने पहुंचे यात्रियों की भीड़ लग गई।
Author: Onnu
जोशीमठ – विश्व प्रसिद्ध् हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट दोपहर डेढ़ बजे शुभ मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। इस पावन अवसर के साक्षी बनने के लिए करीब दो हजार से ज्यादा तीर्थयात्री हेमकुंड पहुंचे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।
पिथौरागढ़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (12 अक्तूबर) को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे एवं शिलान्यास करेंगे। वह जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे और आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह भारत-चीन सीमा पर सैनिकों से मिलेंगे और पिथौरागढ़ में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि पीएम मोदी करीब 9.30 बजे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे और स्थानीय कला और उत्पादों पर प्रकाश डालने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। वे सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और…
देहरादून। भारत के प्रमुख टेक इनेबल्ड मल्टी-स्पोर्ट स्कूल कॉम्पिटिशन प्लेटफॉर्म स्पोर्ट्स फॉर ऑल (एसएफए) ने देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के तीसरे संस्करण की शुरूआत की। देहरादून में आज उल्लेखनीय ओपनिंग सेरेमनी के साथ एसएफए चैम्पियनशिप्स की शुरूआत हुई, जिसमें एथलीट्स, स्कूलों एवं कोचेज ने शहर की प्रतिभा एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार और रूड़की में 300 स्कूलों से 12000 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, देश में स्कूल स्पोर्ट्स में इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में पंजीकरणों की कल्पना तक नहीं की गई है। शहर के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका…
देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर तैयारियों का जायजा लेने सीएम धामी भी पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का मौका है कि पीएम उत्तराखंड आ रहे हैं। पीएम आदि कैलाश, पार्वती कुंड और जागेश्वर का दौरा करेंगे। पिथौरागढ़ में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। कहा कि पीएम के दौरे से उत्तराखंड में पर्यटन को पंख लगेंगे।इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक बिशन सिंह…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में सहकारिता विभाग के तहत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के माध्यम से प्रदेश के गरीब तबके की आर्थिकी को बढ़ाया जा सकता है। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पैक्स के कम्प्यूटराइजेशन कार्य को शीघ्र पूर्ण किए जाने और जनपद की सभी पैक्स का निरीक्षण किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय निगरानी एवं कार्यान्वयन समितियों के अंतर्गत पैक्स की समीक्षा किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैक्स को अधिक…
देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में तिब्बती पुनर्वास नीति के संबंध में बैठक के दौरान राज्य सरकार के सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर तिब्बती पुनर्वास नीति पर अपनी आख्या अथवा अनापत्ति प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। एसीएस राधा रतूड़ी ने कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार को तिब्बती पुनर्वास नीति को प्रख्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य में निवास कर रहे तिब्बती नागरिकों को मिल सके इसके लिए तिब्बती पुनर्वास नीति को प्रख्यापित किया जाना आवश्यक है। बैठक…
नई दिल्ली – आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष जारी है। इन हमलों में अभी तक करीब 1600 लोगों की मौत हो चुकी है। हमास के हमलों के बाद कई देश इस्राइल के पक्ष में उतर आए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस समेत कई देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर हमास के हमलों की निंदा की है।व्हाइट हाउस ने कहा कि आज हम यानी फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, जर्मनी के चांसलर स्कोल्ज, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपना समर्थन इस्राइल के लिए व्यक्त करते हैं। संयुक्त बयान में…
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड युवा महोत्सव-2023 कार्यक्रम में रोजगार प्रयाग पोर्टल का शुभारंभ किया। राज्य में रोजगार के अवसरों को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा युवाओं के लिए यह पोर्टल विकसित किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘युवा उत्तराखण्ड एप’ लाँच किया और सेवायोजन कार्यालयों में स्वरोजगार केन्द्रों का शुभारंभ भी किया। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराये जाने के लिए आईटीडीए द्वारा युवा उत्तराखण्ड एप विकसित किया गया है। डिजिटल जानकारी के साथ ही युवाओं…
हरिद्वार – हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम ने बीते दिनों हुए ब्लाइंड मर्डर केस का सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि उसने चाल चलन सही न होने के शक में लकड़ी बीनने के बहाने जंगल में ले जाकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। रोशनाबाद पुलिस कार्यालय सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 29…
