नई दिल्ली – निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के चुनावों का एलान कर दिया है। ईसी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, सबसे पहले मिजोरम में सात नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरण- सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा। 17 नवंबर को ही मध्य प्रदेश में भी मतदान की तारीख रखी गई है। वहीं, 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोटिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोग ने बताया कि सभी पांच राज्यों के नतीजे तीन दिसंबर यानी 55 दिन बाद आएंगे। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम के आगामी…
Author: Onnu
नई दिल्ली – पीएम मोदी ने तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन से नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। नेताओं के बीच दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। इससे पहले तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन आज राष्ट्रपति भवन पहुंची। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।राष्ट्रपति भवन में स्वागत समारोह के बाद तंजानियाई राष्ट्रपति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘दोनों देशों के बीच दशकों से बेहतरीन संबंध हैं। मैं उम्मीद कर रही हूं कि इस…
नई दिल्ली – इस्राइल और हमास के बीच शनिवार सुबह से युद्ध जारी है। सोशल मीडिया जहां एक तरफ कुछ लोग ऐसे हैं जो खुले तौर पर इजराइल का समर्थन कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो फिलिस्तीन को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।हाल ही में स्वरा भास्कर ने फिलिस्तीन और इस्राइल के बीच चल रही लड़ाई पर अपना रिएक्शन देते हुए अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि-‘अगर आपको तब शॉक नहीं लगा जब इस्राइल ने फिलिस्तीन पर अटैक किया,…
नई दिल्ली – निर्वाचन आयोग आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें पांच राज्यों में होने वाले चुनावों का एलान किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस साल के अंत तक पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनावों की तर्ज पर इस बार भी राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में एक चरण तथा नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हो सकता है। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर जबकि राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी, मध्य प्रदेश 6 जनवरी, तेलंगाना…
नई दिल्ली – इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) और हमास के बीच गोलीबारी तेज होने के कारण तीन सौ से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं। गाजा पट्टी में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है, जिसमें कहा गया है कि गाजा पट्टी में 313 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और अन्य 1,990 घायल हुए हैं। ‘द टाइम्स ऑफ इस्राइल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, “इनमें ज्यादातर लोग गाजा पट्टी में इस्राइल के जवाबी हमलों के परिणामस्वरूप मारे गए हैं। इससे पहले, आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हागारी ने कहा कि कई शहरों में हमास के आतंकवादियों की तलाश जारी…
पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो कैंपर दब गया। हादसे में चालक सहित नौ लोगों की दबकर दर्दनाक मौत की आशंका जताई जा रही हैं। सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जिस स्थान पर घटना हुई है वह स्थान मालपा और पेलसिती झरने के बीच में स्थित है।बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर…
देहरादून। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को केदारनाथ धाम पहुँच कर बाबा केदार के दर्शन एवं रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान केदारनाथ से विश्व में सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। तकरीबन दो घंटे के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान केदारपुर में लगातार जय श्री राम एवं हर-हर महादेव के नारे लगते रहे। जहां से भी मुख्यमंत्री योगी गुजरते वहां उनके अभिवादन को खड़े श्रद्धालु जयकारे लगाते। जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन कर जय श्री राम एवं बाबा केदार के जयकारे लगाए। रविवार को करीब दस बजे…
नई दिल्ली – भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला बारिश के कारण धुल गया। आईसीसी रैंकिंग के आधार पर टीम इंडिया को चैंपियन घोषित किया गया। टी20 रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर है। वहीं, अफगानिस्तान 10वें पायदान पर है। भारतीय पुरुष टीम को पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण मिला है। वहीं, अफगानिस्तान को लगातार तीसरा रजत मिला है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर कांस्य पर कब्जा किया।भारतीय टीम रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलने उतरी थी। उसने नेपाल को 23 रन से हराया…
टिहरी – उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हैं।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
टिहरी – सीएम धामी ने PTC हेलीपैड नरेन्द्रनगर, टिहरी पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
