देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनसे उत्तराखण्ड में दिसंबर माह में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जोशीमठ आपदा सहित राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट तथा नवंबर में आपदा प्रबंधन पर आयोजित होने वाले छठे वैश्विक सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध भी किया।
Author: Onnu
नई दिल्ली – महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 230-228 के अंतर से हराया।
देहरादून – दिसंबर में उत्तराखण्ड में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर दिल्ली में रोड शो आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल में 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने हेतु हम निरंतर प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जी 20 देशों के सम्मेलन की मेजबानी द्वारा वैश्विक नेताओं को देश के समृद्ध इतिहास, संस्कृति एवं गतिशील अर्थव्यवस्था से परिचित कराने में मदद मिली। सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड को भी जी 20 की तीन…
नई दिल्ली – मुक्केबाजी में प्रवीण हुड्डा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल मैच में उन्हें चीनी ताइपे की लिन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी और उनका सफर यहीं खत्म हो गया।
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को नई दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो के अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार और जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का MOU किया गया। MOU के तहत अल्मोड़ा में 1500 मेगावाट के 2 पम्प स्टोरेज का विकास किया जाएगा | इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में पंप स्टोरेज प्लांट, सीमेंट, स्पोर्ट, ट्रेनिंग सेंटर, पेयजल, कुमाऊ के मंदिरों (मानसखंड मंदिर माला को CSR के तहत ) पुन:र्द्धार व सौंदर्यकरण के क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा की।MOU के तहत…
गुवाहाटी – उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं और अधिक विवरण का इंतजार किया जा रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए हैं। 23 जवानों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। तलाशी…
नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार की सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED)की छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम घर की तलाशी ले रही है। काफी देर से ईडी की टीम घर के अंदर मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने आप पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाले के मामले में सांसद संजय सिंह के आवास पर यह छापेमारी जारी है। आपको बता दें कि आप सांसद संजय सिंह का शराब घोटाले में दाखिल चार्जशीट में नाम शामिल था। संजय सिंह के करीबियों से भी पूछताछ…
देहरादून – उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब दो बजकर 52 मिनट पर पहाड़ से मैदान तक भूकंप महसूस हुआ। राजधानी देहरादून समेत, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी व पूरे कुमाऊं मंडल में भूकंप आया।इस दौरान करीब पांच सेकंड तक धरती हिलती रही। वहीं, भूकंप का केंद्र नेपाल में था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल गाए।
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दैनिक पारिश्रमिक कुशल के लिए 67 रूपये से बढ़ाकर 85 रूपये, अर्द्धकुशल के लिए 52 रूपये से बढ़ाकर 65 रूपये और अकुशल के लिए 44 रूपये से बढ़ाकर 55 रूपये दिये जाने का निर्णय लिया गया। राज्य के सभी कारागारों में बेकरी यूनिट की स्थापना की जायेगी। 02 फरवरी 2023 को जिला कारागार देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बेकरी यूनिट का शुभारंभ किया गया, इसके…
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय, देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में 6वाँ वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के लिए अमिताभ बच्चन के वीडियो संदेश का प्रसारण भी किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन (6th World Congress on Disaster Management) दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, डी.एम.आई.सी.एस. हैदराबाद तथा उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू कॉस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन,…
