उत्तरकाशी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों के लिए भोजन, दवाईयां, अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं उन्हें सकुशल बाहर निकालने हेतु चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केंद्रीय एजेंसियों, अंतर्राष्ट्रीय एक्सपर्ट्स एवं प्रदेश प्रशासन द्वारा संचालित बचाव कार्यों से अवगत कराया और गत 24 घंटों में हुई प्रगति एवं श्रमिकों और उनके परिजनों की बातचीत से बढ़े मनोबल की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री का इस कठिन परिस्थिति से निपटने हेतु निरंतर…
Author: Onnu
देहरादून – द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज बुधवार को सुबह 8.30 बजे शुभ लग्न पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। दानी-दाताओं के सहयोग से मंदिर को पांच क्विंटल फूलों से सजाया गया है। अब द्वितीय केदार मद्महेश्वर चल उत्सव डोली में विराजमान होकर मंदिर की परिक्रमा और अपने ताम्र पात्रों के निरीक्षण करते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।इसके बाद वह पहले रात्रि प्रवास पर गौंडार गांव पहुंचेंगे। जहां पर ग्रामीणों द्वारा अपने आराध्य को सामूहिक अर्ध्य लगाया जाएगा। 23 नवंबर को डोली रांसी गांव पहुंचेगी। जबकि…
उत्तरकशी – दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू का आज 11वां दिन है। सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए मंगलवार रात भर ड्रिलिंग का काम चला। ऑगर मशीन से 800 एमएम के छह पाइप डाले जा चुके हैं। 36 मीटर तक ड्रिलिंग की जा चुकी है। सातवें पाइप की वेल्डिंग का काम चल रहा है। ड्रिलिंग सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है। अब सुरंग में करीब 20 से 22 मीटर की दूरी रह गई है। मजदूर करीब 56 मीटर…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 नवम्बर तक सड़कों को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त बनाया जाए। सचिव लोक निर्माण विभाग एवं अन्य सर्कल ऑफिसर सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करें। मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि में सड़कों के गड्ढा मुक्त न होने की स्थिति में और कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी व आतंरिक सड़क मार्गों के कार्यों में भी युद्धस्तर पर…
देहरादून – देहरादून में आज स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान पैरामेडिकल, नर्सिंग, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, योग विज्ञान व बायो साइंसेज के 644 छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल से नवाजा। वहीं, राज्यपाल के हाथों मेडल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फँसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को 6 इंच व्यास की पाइप लाइन के सफलता पूर्वक मलबे के आर पार किए जाने एवं इसके माध्यम से भोजन एवं अन्य आवश्यक सामान श्रमिकों तक पहुँचाने के विषय में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से एंडोस्कोपिक फ़्लेक्सी कैमरे की मदद से हुई बातचीत एवं उनकी कुशलता की जानकारी भी पीएम को दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता…
भुवनेश्वर – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। जहां राष्ट्रपति बादामपहर में तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी, उनमें शालीमार-बादामपहर साप्ताहिक एक्सप्रेस, बादामपहर-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस और टाटा नगर-बादामपहर मेमू ट्रेन शामिल है। साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू बादामपहर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यक्रम की आधारशिला भी रखेंगी। दक्षिण पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ आदित्य चौधरी ने बताया कि ‘राष्ट्रपति ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने आ रही है और यह खास बात है। राष्ट्रपति हमारे साथ ट्रेन में सफर भी करेंगी। यह ट्रेनें टाटानगर-बादामपहर मेमू ट्रेन, बादामपहर-राउरकेला और शालीमार-बादामपहर एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से…
टिहरी – उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे में जिंदा जलकर युवती की मौत हो गई। मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक युवती की जलकर मौत हो चुकी थी।उन्होंने बताया कि स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी-8771 भवान की तरह…
देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई जा रही है। वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा उनसे मिलते पहुंचे।पिछले दिनों हादसे में घायल होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुछ दिक्कत हो रही थी। कुछ दिन पहले भी हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी थी, तब उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था।
जयपुर – विधानसभा चुनावों ने राजस्थान का सियासी पारा बढ़ा दिया है।पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश विकसित होने के लक्ष्य के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। भारत 21वीं सदी में जिस ऊंचाई पर होगा उसमें राजस्थान की भूमिका बहुत बड़ी होगी। इसलिए राजस्थान में ऐसी सरकार होनी जरूरी है जो राजस्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। दुर्भाग्य से पिछले पांच साल राजस्थान में जो कांग्रेस सरकार रही, उसने अपने लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया। यहां की कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं है। यहां की कांग्रेस के लिए परिवाद ही सबकुछ…
