ऋषिकेश – ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला मार्ग पर टायरों पर रबड़ चढ़ाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी, लेकिन आग भीषण होने के कारण कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।सोमवार सुबह अचानक फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी काफी समय से बंद बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
Author: Onnu
नई दिल्ली – पीएम मोदी ने सोमवार को तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री ने मंदिर में दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की। पीएम मोदी ने लिखा तिरुमला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की और देशवासियों के लिए अच्छी सेहत और समृद्धि की कामना की। पीएम मोदी काफी देर तक मंदिर में रहे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी तेलंगाना के लिए रवाना हो जाएंगे।
उत्तरकाशी।सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में रविवार को अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई।सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने का कार्य जारी है। इसके लिए लेजर कटर एवं प्लाज्मा कटर को भी मंगाया गया है। जो की सिलक्यारा पहुंच चुका है। उन्होंने बताया अब 13 मीटर के हिस्से को निकाला जाना बाकी है।सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर बिट को निकाले जाने के उपरांत आगे की माइनिंग का कार्य मैन्युअल रूप से किया जाएगा। जिसके…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को टनकपुर नगर में 5590.70 लाख की लागत से बनने वाले रोडवेज बस टर्मिनल, डिपो वर्कशॉप बिल्डिंग, रीजनल वर्कशॉप बिल्डिंग एवं टायर शॉप के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इसके अंतर्गत जनपद के टनकपुर शहर में बनने वाले बस टर्मिनल को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। जिसमें बस टर्मिनल, बस डिपो अंतर्गत 100 व्यक्तियों का क्षमता युक्त वातानुकूलित प्रतीक्षालय, 100 व्यक्तियों की बैठक क्षमता युक्त फूड कोर्ट, 170 वाहन क्षमता युक्त कार पार्किंग, 20 बेडेड पुरुष एवं महिला डॉरमेट्री, 12 बसों हेतु बोर्डिंग प्लेटफार्म, 24 बसों हेतु बस पार्किंग, 7 बसों…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर भ्रमण के दौरान उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फंसे टनकपुर के छीनिगोठ निवासी पुष्कर सिंह एरी के घर जाकर उनके परिजनों से मिले। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्होंने परिजनों से कहा कि सभी श्रमिक सकुशल हैं, सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके पर तेजी से कार्य हो रहा है। सरकार प्रत्येक मजदूर की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।
उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फँसे श्रमिकों को बाहर निकालने हेतु जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी सभी एजेंसियों एवं प्रदेश प्रशासन के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चिकित्सकों को निरंतर श्रमिक बंधुओं से सम्पर्क में रहते हुए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच हेतु निर्देश दिए हैं। हम श्रमिक भाइयों को सुरक्षित बाहर निकालने हेतु सभी विकल्पों को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ऑगर मशीन की स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पाइप में फंसी ऑगर मशीन को अतिशीघ्र निकाला जाए। ऑगर मशीन को निकालने हेतु जो मशीन या टेक्नोलॉजी का उपयोग हो, उसे अतिशीघ्र मंगवाया जाए।मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे श्रमिकों को भेजे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच भी की। उन्होंने श्रमिकों…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में तेजस विमान से उड़ान भरी। पीएम मोदी शनिवार यानी 25 नवंबर को बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमटेड (HAL) की फैसिलिटी पहुंचे थे। पीएमओ के मुताबिक, उन्होंने तेजस की मैन्यूफैक्चिरिंग हब का निरीक्षण किया। उड़ान के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘तेजस पर सफलतापूर्वक उड़ान पूरी की। यह अनुभव अविश्वसनीय था। इस अनुभव ने हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरे विश्वास को काफी हद तक बढ़ा दिया है। इसने हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद की…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मातली (उत्तरकाशी) में स्थापित अस्थायी कैंप कार्यालय से ही शासकीय पत्रावलियों का निस्तारण किया और सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री धामी सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की सकुशलता के लिए बुधवार से मातली में ही डटे हैं। शासकीय कार्य बाधित न हो, इसके मद्देनजर मातली से ही सीएम का अस्थायी कैम्प कार्यालय संचालित हो रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जरूरी शासकीय पत्रावलियों को निस्तारित करने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।शाम को मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा पहुंचकर वहां चल रहे रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण किया और अभियान…
उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सिलक्यारा, उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तीव्र गति एवं पूरी सावधानी के साथ अंतिम चरण के रेस्क्यू ऑपरेशन को संचालित किया जाए। उन्होंने कहा की यह अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा रेस्क्यू अभियान है। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे 41 लोगों की बहुमूल्य जिंदगी को बचाने की जिम्मेदारी हम सब पर है। अभियान में जुटे लोगों को पूरी दक्षता, क्षमता, तत्परता…
