कोटद्वार – सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव शुरू हो गया है। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 5:00 बजे पिंडी महाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। मंदिर को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। वहीं महोत्सव को देखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहनों को ग्रास्टनगंज के रास्ते स्टेशन रोड होते हुए भेजा जा रहा है।ज्योतिषाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचारण के बीच पिंडी महाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। सुबह 7:00 बजे मंदिर परिक्रमा, सुबह 8:00 बजे कुंडीय यज्ञ और सिद्धों का डांडा…
Author: Onnu
हल्द्वानी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे। सीएम यहां ईजा बैणी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आर्मी हेलीपैड पर पहुंचे।इसके बाद शहर के तिकोनिया से खुली जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल एमबीपीजी ग्राउंड पहुंचे।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में नवाचार के अन्तर्गत नैनीताल नगरीय पेयजल योजना को आई.एस.ओ. 9001-2015 एवं अधिशासी अभियन्ता कार्यालय उत्तराखण्ड जल संस्थान नैनीताल को भी आई.एस.ओ. 9001 सर्टिफाईड किये जाने के उपलक्ष में वृत्त नैनीताल के अधीक्षण अभियन्ता विशाल सक्सेना को आई.एस.ओ. 9001 सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में आगामी 8-9 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिट के दौरान आयोजित हो रहे प्रत्येक इवेंट की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान शहर के यातायात एवं सुरक्षा से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि यातायात के कारण देश-विदेश से आ रहे निवेशकों के…
पुणे – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र की चार दिवसीय यात्रा पर आई हुई हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह पुणे के खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें पाठ्यक्रम की ‘पासिंग आउट परेड’ कि समीक्षा की। इस दौरान वह आगामी 5वीं बटालियन की एक इमारत की आधारशिला भी रखेंगी। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, एक दिसंबर को पुणे में मुर्मू सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति डिजिटल तरीके से ‘कम्प्यूटेशनल मेडिसिन’ के लिए सशस्त्र बल केंद्र ‘प्रजना’ का भी उद्घाटन करेंगी। उसी दिन नागपुर में राष्ट्रपति मुर्मू सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर…
देहरादून – डीजीपी अशोक कुमार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया। आज बृहस्पतिवार को देहरादून पुलिस लाइन में उनके लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। यहां अपने भाषण के दौरान अनुभव साझा करते वक्त वह भावुक हो गए। अशोक कुमार सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले हरिद्वार पहुंचे थे। यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डीजीपी को 34 साल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्होंने जनता से संवाद भी किया। गंगा आरती में शामिल होने के बाद सीसीआर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दी। वहीं सेवानिवृत्त पर सीआरपीएफ…
नई दिल्ली – देश में एक और चक्रवात आने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अब एक्टिव हो गया है और अब यह कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके बाद 30 नवंबर तक धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान…
चिन्यालीसौड़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हाल-चाल जानने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टनल से रेस्क्यू किए प्रत्येक श्रमिक को ₹ 1- 1 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान करने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतिम दौर में पाइप पुशिंग हेतु रैट माइनिंग तकनीक से मैन्युअल खुदाई करने वाले श्रमिकों को भी 50-50 हज़ार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में भर्ती प्रत्येक श्रमिक से उनका कुशलक्षेम जाना । उन्होंने डॉक्टरों से श्रमिकों…
उत्तरकशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “सिलक्यारा टनल के भीतर रेस्क्यू ऑपरेशन में कार्य करने वाले सभी कर्मियों को भी दी जाएगी 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि।
उत्तरकशी – सिलक्यारा टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की और श्रमिकों से फोन पर बात कर उनका हाल जाना। प्रधानमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। मैं सभी श्रमिकों की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी…
देहरादून – उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने की दुआएं कबूल हुईंl सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल बचाव के उपलक्ष्य में आज शाम देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर ‘इगास बग्वाल’ मनाया जाएगा।
