उत्तरकशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सरकार एक एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उनके इलाज और घर जाने तक की पूरी व्यवस्था की जाएगी।सिलक्यारा में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज पर होने वाला खर्चा सरकार उठाएगी। इसके अलावा परिजनों और श्रमिकों के खाने, रहने की भी व्यवस्था सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बौखनाग और देवभूमि…
Author: Onnu
उत्तरकशी -राज्य और केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां, अधिकारी और कर्मचारी आज 17वें दिन तक पूरी तन्मयता और मनोयोग से रेस्क्यू में जुटी रही। मुख्यमंत्री धामी निरंतर स्थलीय निरीक्षण करने साथ ही रेस्क्यू टीमों की हौसला-अफजाई करते रहे। इसी का फल रहा है कि यह मिशन सफल हुआ।रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, आरवीएनएल, एसजेवीएनएल, ओएनजीसी, आईटीबीपी, एनएचएआईडीसीएल, टीएचडीसी, उत्तराखंड राज्य शासन, जिला प्रशासन, भारतीय थल सेना, वायुसेना समेत तमाम संगठनों, अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। सिलक्यारा टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान में जुटे समस्त…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज क्लेमेंट टाउन स्थित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 6वें आपदा प्रबंधन वैश्विक सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। 28 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2023 तक होने वाले इस सम्मेलन में अनेक देशों के विशेषज्ञ और वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और समुदायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोध की चुनौतियों पर चर्चा करना एवं उनका समाधान करना है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुभव पर आधारित पुस्तक रेजिलिएंट इंडिया का…
उत्तरकशी – सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में आज मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में सचिव उत्तराखण्ड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन के हेड को निकालने का कार्य पूरा कर लिया गया था। अब मैनुअली काम करते हुए पाइप को कुल 55.3 मीटर पुश कर लिया गया है। अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (NHIDCL) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 44 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है और आगे का कार्य भी तेज़ी से किया जा रहा है।…
देहरादून – उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ गई है। सुबह बदरीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में बादल छाए हैं। कुछ इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई।पहाड़ो की रानी मसूरी, कैम्पटी और धनोल्टी में बादल छाए हैं। वहीं, शहर में सुबह का अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक लुढ़का है। जिससे ठंड में इलाफा हुआ है।
उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने की प्रार्थना की। सीएम धामी ने कहा कि पाइप में गए श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। कहा कि अधिकारियों से अंदर फंसे श्रमिकों की कुशलक्षेम एवं निरंतर डॉक्टरों मनोचिकित्सकों व श्रमिकों के परिवारजनों से अंदर फंसे श्रमिकों की निरंतर वार्ता करवाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी श्रमिक इंजीनियर विशेषज्ञ अधिकारी पूरी शिद्दत से हर संभव प्रयास में जुटे हुए…
देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने देहरादून आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे अनुरोध किया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने की सूचना मिल गई है।इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री धामी के स्तर पर बैठकें बुलाई जा सकती हैं।
उत्तरकाशी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा एवं सचिव गृह मंत्रालय भारत सरकार अजय भल्ला ने सोमवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राफिकल प्रस्तुतीकरण एवं मैपिंग के माध्यम से टनल की भौगोलिक स्थिति को समझा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू कार्य की बारीकियों को समझा। उन्होंने अधिकारियों के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे श्रमिको, इंजीनियरों से भी जानकारी ली। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सभी श्रमिकों का हौसला भी बढ़ाया। प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने ऑगर मशीन की…
हैदराबाद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के महमूदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की केसीआर सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के लोग केसीआर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुके हैं। तेलंगाना को बर्बाद करने में कांग्रेस और केसीआर बराबर के पापी हैं। तेलंगाना के लोग एक बीमारी को हटाकर दूसरी बीमारी को प्रवेश नहीं देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि केसीआर को भाजपा की बढ़ती हुई ताकत का एहसास बहुत पहले हो गया था। इस वजह से केसीआर इस कोशिश में थे कि किसी तरह भाजपा से…
उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल में केंद्रीय एजेंसियों, सेना, प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री भी निरंतर रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। सभी श्रमिक भाइयों को सुरक्षित बाहर निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
