Author: Onnu

उत्तरकाशी – सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल भी उत्तरकाशी में ही रात्रि प्रवास किया। उन्होंने मातली में अपना अस्थाई कैम्प ऑफिस भी बनाया है, जिससे अन्य कार्यों में कोई बाधा न आए। मुख्यमंत्री ने कल उत्तराखण्ड में धूमधाम से मनाये जाने वाले इगास पर्व को भी न मनाने का निर्णय लिया था। कल इगास के मौक़े पर मुख्यमंत्री आवास में भी कोई विशेष कार्यक्रम भी आयोजित नही किया गया। मुख्यमंत्री आवास पहुँचे लोगों ने भी बेहद सादगी से गौ पूजन कर इस लोक पर्व…

Read More

देहरादून  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को कुछ जरूरी निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को विशेष निर्देश दिए कि जब श्रमिक टनल से बाहर निकलेंगे तो उनके स्वास्थ्य की जांच की जाए और अगर जरूरत पड़े तो उनको अस्पताल भेजे जाने की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित कि जाए। प्रधानमंत्री ने सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की स्थिति और उनको दी जाने वाली खाद्य और दैनिक दिनचर्या की…

Read More

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू का सामान लेकर आज शुक्रवार को उड़ीसा से एक मालगाड़ी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। बुधवार को गुजराती के वापी से दो ड्रिलिंग मशीन को मंगाने के बाद एक मालगाड़ी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां से चार ट्रकों से मशीन को उत्तरकाशी भेजा गया था। उड़ीसा से मालगाड़ी पहुंचने के बाद रेस्क्यू उपकरणों को उत्तरकाशी भेजा जाएगा। योगनगरी रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक जीएस परिहार ने बताया कि एक मालगाड़ी देर रात तक ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को…

Read More

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (रिटा.) वीके सिंह ने गुरुवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी पहुंचकर सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर पर शीश नवाते हुए आशीर्वाद लिया एवं सभी श्रमिकों के जल्द रेस्क्यू होने की कामना की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टनल विशेषज्ञ प्रो अर्नोल्ड डिक्स से सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान के तकनीकी पक्ष के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

Read More

राजोरी – जम्मू संभाग के जिला राजोरी के धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ गुरुवार सुबह एक बार फिर शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर अभी भी दो शव पड़े हुए हैं। इनमें से एक शव सुरक्षाकर्मी और आतंकी के होने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। मौके पर दो आतंकी घिरे हुए हैं।इससे पहले बुधवार को मुठभेड़ में दो अधिकारियों और दो जवानों सहित चार सैन्यकर्मी बलिदान हो गए और दो जवान घायल हो…

Read More

देहरादून  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने हेतु चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को केंद्रीय एजेंसियों, अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं प्रदेश प्रशासन के परस्पर समन्वय से संचालित रेस्क्यू ऑपरेशन में हो रही प्रगति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को श्रमिकों के उपचार व देखभाल हेतु चिकित्सकों की टीम, एम्बुलेंस, हेली सेवा एवं अस्थायी हॉस्पिटल की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने एवं किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में AIIMS ऋषिकेश में चिकित्सकों को…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आप सभी को देवभूमि उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास/बूढ़ी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। पर्वतीय संस्कृति, प्रकाश एवं उल्लास का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए।आइए, हम सभी इस अवसर पर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फँसे श्रमिक भाइयों को सकुशल बाहर निकालने हेतु युद्ध स्तर पर संचालित बचाव कार्यों की शीघ्र सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

Read More

उत्तरकाशी – दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे  41 श्रमिक जल्द बाहर आ सकते हैं।रेस्क्यू का आज 12वां दिन है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम सुरंग के भीतर पहुंच गई है। थोड़ी ही देर में खुशखबरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी जल्द टनल पर पहुंचने की सूचना है।मिली जानकारी के मुताबिक दो से चार घंटे में ड्रिलिंग पूरी हो सकती है। अब तक 54 मीटर ड्रिलिंग हो चुकी है। 5 से 6 मीटर ड्रिलिंग ही बाकी है।

Read More

देहरादून – सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में आज अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई।इस दौरान एम.डी (एनएचआईडीसीएल ) महमूद अहमद ने बताया कि टनल के अंदर 900 एम.एम पाइप को पुश किया गया था। वर्तमान समय में टेलीस्कोपिक मेथड से 900 एम.एम पाइप के अंदर, 800 एम.एम के पाइप को भी पुश कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ऑगर मशीन से पुनः ड्रिलिंग शुरू करते हुए कुल 39 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। शेष स्थान पर ड्रिलिंग का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया की बड़कोट…

Read More

नई दिल्ली – नौसेना ने एक बयान में कहा, भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत- इम्फाल (यार्ड 12706) से निर्देशित प्रहार किया गया। समुद्र में अपनी पहली ब्रह्मोस फायरिंग में इम्फाल ने सटीक निशाना साधा। नौसेना की भाषा में इसे ‘बुल्स आई’ स्कोर करना कहा गया। नौसेना के अनुसार, किसी जहाज के कमीशन होने / पूरी तरह सेना का हिस्सा बनने  (Commissioning) से पहले विस्तारित रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल का पहली बार परीक्षण किया गया है। बयान में कहा गया कि ऐसे अभ्यास से नौसेना संदेश देना चाहती है कि किसी भी हालात में लड़ाई के लिए नौसेना…

Read More