Author: Onnu

उत्तरकाशी  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के विषय में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। फिलहाल टनल में फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता…

Read More

देहरादून – दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे  41 श्रमिकों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू का आज नौवां दिन है। बैकअप प्लान के तहत सुरंग के ऊपर से ड्रिलिंग के लिए अस्थायी सड़क का काम अंतिम चरण में है। सुरंग के अंदर ड्रिलिंग मशीन को भी भूस्खलन से बचाने के लिए कंक्रीट ब्लाॅक से ढका जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन कंक्रीट ब्लाॅक को बीआरओ ने विशेष रूप से भेजा है। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि एक बार ड्रिलिंग मशीन की सुरक्षा पुख्ता कर…

Read More

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने तथा उसे सम्मान देने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मनुष्य के आपसी संबंधों को मजबूती देने वाला लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता तथा स्वच्छता का भी संदेश देता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्याेपासना का यह पावन पर्व हमें शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Read More

देहरादून – केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा सुरंग में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा करने पहुंचे। इस दौरान मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु भी उनके साथ मौजूद हैं।

Read More

हरिद्वार: राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज के प्रांगण में आज ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता अंडर 14, अंडर 17 तथा अंडर 19 आयु वर्ग बालक बालिकाओं की प्रारंभ हुई। खेल महाकुंभ ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी के द्वारा हुआ इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा की खेलों के माध्यम से युवाओं में संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। इस अवसर पर राजा महेंद्र प्रताप इंटर के प्रधानाचार्य संजीव राणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में 100 मी बालिका वर्ग में समीक्षा ने…

Read More

देहरादून  – बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए है। इसके साथ ही आज चारधाम यात्रा का भी समापन हो गया। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के पांचवें दिन शनिवार को रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान किया था।उसके बाद उद्धव जी व कुबेर जी मंदिर प्रांगण में लाया गया। और दोपहर 3:33 बजे पर धाम के कपाट बंद कर दिए गए। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ सिल्क्यारा (उत्तरकाशी) में टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों कि समीक्षा की। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न स्थानों से आए श्रमिकों के परिजनों के रहने एवं खाने की उचित व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी लगातार बचाव अभियान का अपडेट लिया जा रहा है, ग्राउंड जीरो पर कार्य कर…

Read More

देहरादून।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इस बार 10वीं और 12वीं के बोर्ड का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित करेगा। इस संबंध में शासन ने जीओ जारी कर दिया है। इस बार फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद को शासन से समय पर बोर्ड परीक्षाएं कराने और उनका परिणाम 30 अप्रैल तक जारी करने का आदेश प्राप्त हुआ है। बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर समय पर परीक्षाएं कराने और फिर उनका परिणाम घोषित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

Read More

हैदराबाद – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह सुबह 10 बजे घोषणापत्र जारी करेंगे। इसके वह गडवाल, नलगोंडा और वारंगल में चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि भाजपा 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी चुनावी घोषणाएं कर सकती है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, गृह मंत्री शाह शाम सात बजे हैदराबाद में एमआरपीएस नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद रात 8.15 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगें।

Read More

उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया तथा महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस दौरान एसीएस राधा रतूड़ी ने सिल्क्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की अद्यतन स्थिति एवं टनल में फंसे श्रमिकों की कुशलक्षेम की जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि रेस्क्यू कार्यों में लगी सभी टेक्निकल एंजेसियों को शासन-प्रशासन एवं अधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक सहयोग एवं सहायता समय पर उपलब्ध करवायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा…

Read More