Author: Onnu

 नैनीताल – मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि छेडाखान मीडार मोटर मार्ग, नैनीताल में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Read More

नैनीताल – ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, वाहन में कितने लोग और सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें…

Read More

जम्मू  – दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार दूसरे दिन भी जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर पांच आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी चल रहा है।कुलगाम जिले के समनू गांव में गुरुवार दोपहर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने एक विशेष जानकारी पर कुलगाम के समनू गांव में…

Read More

उत्तरकाशी – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में तकरीबन 40 मजदूर फंसे हैं। मजदूरों को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन आज छठवें दिन भी जारी है। उत्तरकाशी के सिलक्यारा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाई जा रही सुरंग में फंसे 40 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चल रहे ऑपरेशन पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) लगातार नजर बनाए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभियान की प्रगति का लगातार अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में यह बात कही। सुरंग निर्माण में बरती गई लापरवाही से…

Read More

कोलकाता – बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शुक्रवार को चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसके शनिवार को बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।मौसम विभाग ने कहा कि दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर गहरे दबाव के क्षेत्र का रूप ले लिया और वह 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे यह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से लगभग 390 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और ओडिशा के पारादीप से 320 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। इसके शनिवार तड़के मोंगला…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय परिसर मे राज्य के मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में वृद्धि करने के उद्देश्य से शुरू की गयी मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन किया। मिलेट बेकरी में मंडुआ तथा झंगोरा के प्रसंस्करण कर बिस्किट, ब्रेड तथा पिज्जा बेस व अन्य उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं। अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अन्तर्गत स्थानीय मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मैक्स अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत किशोर भट्ट के पिताजी मुरारी लाल भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और लोकतंत्र में प्रेस की स्वतंत्रता अहम है। प्रेस किसी भी समाज का दर्पण होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।

Read More

उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सिलक्यारा,उत्तरकाशी में चल रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू कार्य में लगी सभी टेक्निकल एजेंसियों को हर संभव सहयोग दिया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल कमिश्नर को निर्देश दिए कि रेस्क्यू कार्य में किसी भी प्रकार से विलंब न हो, मौके पर कार्य कर रही एजेंसियों को राज्य की तरफ़ से सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

Read More

उत्तरकशी – उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए। भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप देर रात दो बजकर दो मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं, भूकंप का केंद्र मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतूर रेंज के वन क्षेत्र में जमीन से पांच किमी नीचे था।

Read More