कोलकाता – बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शुक्रवार को चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसके शनिवार को बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।मौसम विभाग ने कहा कि दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर गहरे दबाव के क्षेत्र का रूप ले लिया और वह 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे यह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से लगभग 390 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और ओडिशा के पारादीप से 320 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। इसके शनिवार तड़के मोंगला एवं खेपूपारा के बीच बांग्लादेश तट को पार कर लेने की आशंका है। हवा की रफ्तार 55 किमी प्रति घंटे से 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मछुआरों को 18 नवंबर तक गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि इस अवधि के दौरान समुद्र में हालात खराब रहेंगे।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

