Author: Onnu

देहरादून – प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ सकती है। मैदानी इलाकों में कोहरा लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आठ दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी…

Read More

देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जी.आई. प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसे एक दिन में सबसे अधिक 18 जी.आई. प्रमाण पत्र मिले हैं। अब तक उत्तराखण्ड के कुल 27 उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है। राज्य को जो 18 नए जी.आई. प्रमाण पत्र मिले हैं उनमें उत्तराखण्ड चौलाई, झंगोरा, मंडुआ, लाल चावल, अल्मोड़ा लखोरी मिर्च, बेरीनाग चाय, बुरांस शरबत, रामनगर नैनीताल लीची, रामगढ़ आडू, माल्टा, पहाड़ी तोर, गहत, काला भट्ट, बिच्छूबूटी फैब्रिक, नैनीताल मोमबत्ती शामिल है। इसके अलावा कुमांऊनी रंगवाली पिछोड़ा, चमोली रम्माण…

Read More

देहरादून  –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आहूत कैबिनेट बैठक के फैसले… • सिलक्यारा रेस्क्यू मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद प्रस्ताव तथा तीन राज्यों में जीत पर पीएम को बधाई संदेश दिया जाएगा। • महिला बाल विकास नंदा देवी कन्या धन योजना के तहत छूटे हुए लोगों के लिए 52 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। • ड्राइविंग टेस्ट में अब 100 रुपए का यूजर चार्ज देना होगा जो किसी भी बैंक में जमा हो सकेगा। • लेख पत्रों का निबंधन अब वर्चुअल भी हो सकेगा। अब रजिस्ट्री के लिए यदि कोई न आना चाहे…

Read More

हैदराबाद – तेलंगाना में भारतीय वायुसेना के एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। घटना तेलंगाना के मेदक जिले की है। हादसे के वक्त विमान में एक ट्रेनर पायलट और एक ट्रेनी पायलट मौजूद थे। हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित एयर फोर्स एकेडमी से सुबह के समय ट्रेनर विमान ने उड़ान भरी थी। जिसके बाद सुबह 8.55 बजे यह विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे का शिकार हुआ विमान Pilatus PC 7 Mk II एयरक्राफ्ट था। वायुसेना ने बताया कि ट्रेनर विमान रुटीन…

Read More

नई दिल्ली – विधानसभा चुनावों के नतीजों के बीच आज संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षियों को बाहर की पराजय का गुस्सा सदन में नहीं निकालने की नसीहत दे डाली। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘देश ने नकारात्मकता को नकारा है। मैं लगातार सत्र के प्रारंभ में विपक्षियों के साथ विचार विमर्श करता हूं। लोकतंत्र का यह मंदिर जन आकांक्षाओं के लिए, विकसित भारत की नींव को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मंच हैं। मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा तैयारी करके…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सोमवार को होगी। इसमें रायपुर में सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर विधानसभा, सचिवालय समेत सभी निदेशालयों के निर्माण के लिए मास्टर प्लान के अलावा सर्विस सेक्टर पॉलिसी और कर्मचारी सेवाओं से संबंधित विभिन्न नियमावली के प्रस्ताव रखे जा सकते हैं।

Read More

कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार – नजीबाबाद हाईवे पर चल रहे पैचिंग के कार्यों का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजमार्ग पर कछुए की चाल में कार्य करने को लेकर अधिकारियों से अपनी नाराजगी व्यक्त की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अधिकारियों को कोटद्वार नजीबाबाद राजमार्ग के गड्ढों को जल्द से जल्द भरने और कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए । कहा कि कोटद्वार नजीबाबाद राजमार्ग पर कहीं जगहों पर भारी गड्ढे पड़ गए है जो की दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण देश में संचालित सर्वांगीण एवं सर्वस्पर्शी विकास योजनाओं पर मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने विश्वास की मुहर लगाई है।तीनों राज्यों में मिली यह प्रचंड विजय आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के नेतृत्व में करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है।मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता एवं पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई तक सड़क निर्माण कार्यों एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। 08 और 09 दिसम्बर को एफ.आर.आई, देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ‘ डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड’ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने एफ.आर.आई. में आयोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयोजन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित…

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में आठ और नौ दिसम्बर 2023 को आयोजित हो रहे वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की निकासी के दौरान दिये गये मार्गनिर्देशन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इसके लिये सभी आवश्यक संसाधन एवं मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही निरन्तर इस विकट परिस्थिति का अनुश्रवण करने तथा इस अभियान से जुड़े लोगों, श्रमिकों एवं…

Read More