कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार – नजीबाबाद हाईवे पर चल रहे पैचिंग के कार्यों का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजमार्ग पर कछुए की चाल में कार्य करने को लेकर अधिकारियों से अपनी नाराजगी व्यक्त की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अधिकारियों को कोटद्वार नजीबाबाद राजमार्ग के गड्ढों को जल्द से जल्द भरने और कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए । कहा कि कोटद्वार नजीबाबाद राजमार्ग पर कहीं जगहों पर भारी गड्ढे पड़ गए है जो की दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उन्होंने पैचिंग के कार्य में तेजी लाने और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

