देहरादून। उत्तराखण्ड के सभी उत्पादों को अब एक पहचान मिल गयी है।शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान हाउस ऑफ हिमालयाज की लांचिंग की। अभी तक हिमाद्री, हिलांस, ग्राम्यश्री जैसे तमाम उत्पाद अलग-अलग नाम से बाजार में जाते हैं, लेकिन अब सभी हाउस ऑफ हिमालयाज के नाम से पहचाने जाएंगे। बीते फरवरी के महीने में धामी कैबिनेट ने एक निर्णय लिया था कि प्रदेश के सभी उत्पादों की क्वालिटी, मार्केटिंग व ब्रांडिंग के लिए समिति का गठन किया जाए। इस आधार पर एक समिति का गठन किया गया है। इस गठित समिति ने हाउस ऑफ हिमालयाज…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखण्ड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने चार दशकों तक मातृभूमि की रक्षा में निस्वार्थ सेवा की। उन्हें सदैव असाधारण वीरता तथा साहस के लिए याद किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों से मुलाक़ात कर उनसे बातचीत की।…
देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएमए में उनका स्वागत किया।
देहरादून – उत्तराखंड में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन में देश-दुनिया के 5000 से अधिक निवेशक और प्रतिनिधि शामिल होंगे। राज्य में विभिन्न सेक्टर में निवेश के लिए अभी तक तीन लाख करोड़ रुपये के एमओयू हो चुके हैं। राज्य सरकार के सात कैबिनेट मंत्रियों के अलावा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, मनसुख एल मांडविया भी शिरकत करेंगे। स्पेन, स्लोवाकिया, नेपाल, क्यूबा, ग्रीस, ऑस्ट्रिया, जापान, सऊदी अरब समेत कई अन्य देशों के राजदूतों के भी सम्मेलन में आने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने निवेशक सम्मेलन की भव्य तैयारियां की हैं। उत्तराखंड को समृद्ध दशक बनाने…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 8-9 दिसंबर को एफआरआई में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल पर की गई सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अभी 3 लाख करोड़ रुपये के करार किए जा चुके हैं, जबकि 44 हजार करोड़ रुपये के करारों की ग्राउंडिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्य करने के लिए निवेशकों ने जो रुचि दिखाई उससे राज्य की प्रगति में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों के 4000 बल्ब के रोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। पिछले वर्ष सीएम आवास परिसर में ट्यूलिप की 4 प्रजातियों के 400 बल्ब रोपित किए गए थे। मुख्यमंत्री आवास में इस वर्ष ब्लैक-पर्पल बाईकलर प्रजाति के ट्यूलिप आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप बागवानी के बारे में उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से जानकारी ली व आगामी वर्षों में इसके व्यवसायिक उत्पादन की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने इस अवसर पर परिसर में विभिन्न औद्यानिक कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा सब्जी उत्पादन, मशरूम…
नैनीताल – पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू निवासी भाजपा नेता की कार खाई में गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भाजपा नेता को निकालकर बेस अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पदमपुर देवलिया निवासी सचिन कुमार जोशी (38) भाजपा के पूर्वी मंडल में मंत्री थे। वह अपनी टैक्सी चलाते थे। बुधवार सुबह उन्होंने टेंडर डालने के लिए बग्वाली पोखर रानीखेत जाना था। उन्होंने अपने मित्र से कार मांगी। वे कार से सुबह 8:30 बजे रानीखेत को…
देहरादून – सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि) व उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है।मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 को लेकर शासकीय आवास पर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे एवं वैश्विक निवेशक सम्मेलन के शुभारंभ समारोह हेतु की जा रही सभी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को देश-विदेश से आने वाले सभी निवेशकों को अतिथि देवो भव: की भावना के साथ समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास के दृष्टिगत वैश्विक निवेशक सम्मेलन एक महत्वपूर्ण सोपान है जो “सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड” की यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उत्तरकाशी – यमुनोत्री हाईवे पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। चामी गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अल्टो कार संख्या uk07AB 1803 देर रात विकासनगर से बड़कोट जा रही थी। इस दौरान अंधेरा अधिक होने के चलते कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में मनीष पुत्र मदनपाल, निवासी बरोटीवाला विकासनगर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, रवि कुमार पुत्र संतराम बद्रीनाथ मार्ग श्रीनगर…
