देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेता चमन लाल वाल्मीकि के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
Author: Onnu
हरिद्वार – उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में आज (सोमवार) को घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा।सुबह-शाम के समय शीतलहरें चलने से ठंड महसूस होगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार FRI स्थित ‘उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के आयोजन स्थल पर एग्जीबिशन एरिया आज स्कूली छात्रों और आम जनता के लिए खुला रहा। यह स्थल सोमवार 11 दिसंबर को भी स्कूली छात्रों और आम जनता के लिए खुला रहेगा। आज बड़ी संख्या में FRI पहुंचे छात्र-छात्राओं और आम जनता को विभिन्न स्टॉल का भ्रमण करने तथा उत्तराखण्ड के दो दशक की विकास यात्रा को करीब से जानने का अवसर प्राप्त मिला।स्टॉल पर जहां एक ओर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, एरोमा पार्क, प्लास्टिक पार्क, फ़ूड पार्क, वेलनेस पार्क, टिहरी डैम समेत विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई…
देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम रावत ने पीएम मोदी के वेड इन इंडिया के आइडिया को सराहा है। उन्होंने कहा कि आइडिया फील गुड का आभास करता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बहुत सारे औद्योगिक घराने अपना निवेश भारत से बाहर कर रहे हैं। पीएम मोदी ने उन्हें भी यह संदेश दिया है कि इन्वेस्ट इन इंडिया। उन्होंने पीएम मोदी के लोकल-वोकल से ग्लोबल को भी सशक्त मंत्र बताया।उन्होंने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड नाम दिए जाने को लेकर सीएम धामी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमालय से बड़ा दुनिया में कोई बड़ा ब्रांड नाम नहीं…
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून अस्पताल, देहरादून में उपचार हेतु भर्ती उत्तरकाशी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रिया लाल का हाल चाल जाना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एफ. आर. आई. में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व समृद्ध उत्तराखण्ड’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि विकास पुस्तिका राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने का माध्यम होती है। उन्होंने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग से अपेक्षा की कि सूचना तकनीकि के इस दौर में इस प्रकार की विकास पुस्तिकाओं को ई-बुक के रूप में भी प्रस्तुत किया जाय, ताकि लोग अपने मोबाइल एवं अन्य माध्यमों से भी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें तथा…
देहरादून। उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन समापन के बाद मीडिया सेंटर में सचिव मुख्यमंत्री, डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम और सचिव उद्योग डॉ विनय शंकर पांडेय ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया तीन माह पूर्व शुरू हुए “डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड” अभियान में सरकार द्वारा देश के विभिन्न महानगरों समेत विदेश में भी चार रोड शो आयोजित किए गए। जिसमें आज तक 3 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त निवेशकों द्वारा दो दिन के समिट के दौरान बेहद उत्साह…
देहरादून।गृहमंत्री अमित शाह निवेशक सम्मेलन के समापन के बाद शाम को ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती की और आशीर्वाद लिया। साथ ही राष्ट्र की सुरक्षा व समृद्धि के लिए विश्व शान्ति हवन में विशेष आहुतियां समर्पित की।इसके बाद साथ ही संतों से भी मुलाकात की। इस दौरान स्वामी चिदानंद मुनि ने उन्हें रुद्राक्ष का दिव्य पौधा, इलायची की माला और अंगवस्त्र भेंट किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, योग गुरू बाबा रामदेव, अखाडा…
देहरादून।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह के अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड को नमन करते हुए कहा कि यह केवल डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड का ही समारोह नहीं है, बल्कि कई नई चीजों की शुरूआत भी है। उन्होंने कहा कि 02 लाख करोड़ के करारों के लक्ष्य के सापेक्ष ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य में साढ़े तीन लाख करोड़ से अधिक के करार हुए हैं, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के शासन और प्रशासन को बधाई दी। यह नये उत्तराखण्ड की अनन्त संभावनाओं…
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी का शुकवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अविभाजित उत्तर प्रदेश की पौड़ी विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। वे नित्यानन्द स्वामी सरकार में मंत्री रहे। गांववासी 84 वर्ष के थे। उनका कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। सरल–सहज व सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले गांववासी विशेष तौर पर लोकप्रिय रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्य में संगठन की मजबूती में…
