Author: Onnu

नई दिल्ली  – कांग्रेस सांसद साहू पर आईटी छापे को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए तंज कसा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जब आपके पास कांग्रेस हो तो ‘मनी हीस्ट’ फिक्शन की जरूरत किसे है।उन्होंने लिखा कि “भारत में, ‘मनी हीस्ट’ कहानी की जरूरत किसे है, जब आपके पास कांग्रेस पार्टी है, जिसकी डकैतियां 70 साल सेे मशहूर हैं और गिनती जारी हैं! कांग्रेस प्रस्तुत करती है मनी हीस्ट!”

Read More

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित ‘स्वर्णिम अमृत संदेश रथ यात्रा’ का शुभारम्भ  किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालयों को शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी आयोजन को यादगार बनाने में पेड़ों की बडी भूमिका होती है। पेड़ जहां जीवन के आधार है वहीं हमारी संस्कृति और स्मृति के भी प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय अपने स्वर्ण जयंती वर्ष को इको फ्रेंडली रुप से मना रहे हैं तथा दूसरे को…

Read More

जयपुर  – राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। भजन लाल शर्मा के हाथों में अब राज्य की सत्ता की कमान होगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। वे सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इनके नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रखा। इसके साथ ही पार्टी ने तय किया है कि राजस्थान में दो डिप्टी सीएम भी होंगे। इसके लिए प्रेम चंद बैरवा और दीया कुमारी के नाम पर मुहर लगी है। स्पीकर के लिए वासुदेव देवनानी का नाम फाइनल किया…

Read More

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपनी अद्वितीय अभिनय कला से सिनेमा जगत को नए आयाम देने वाले, भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने सचिवालय में भेंट की।इस अवसर पर अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड के तहत देवभूमि में फ़िल्म शूटिंग की सम्भावनाओं को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई नई फ़िल्म नीति पर भी विचार-विमर्श किया।

Read More

देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में नशा मुक्त उत्तराखंड का आह्वान किया। कहा कि नशा न सिर्फ एक इंसान को बल्कि पूरे परिवार को खोखला कर देता है। हम सबको इसे मिलकर हराना है। उन्होंने कहा कि ‘मैं उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके अटूट समर्थन और फंड के लिए धन्यवाद देता हूं’।

Read More

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय का जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के संबंध में दिया गया फैसला केन्द्र सरकार के देशहित एवं जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के समग्र विकास हेतु लिए गए निर्णय पर मुहर है।उन्होंने कहा कि भारत की संप्रभुता, एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जो ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया गया उसे माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी सही ठहराया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से जम्मू-कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से…

Read More

 देहरादून – उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) को मौसम बदलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेशभर में 12 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि, सुबह के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा,…

Read More

भोपाल – मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री का एलान हो चुका है। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को एमपी का नया सीएम बनाया जाएगा।डॉ. मोहन यादव को मंत्री पद तक पहुंचने के लिए 41 वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने माधव विज्ञान महाविद्यालय से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। पार्टी में कई पदों पर रहने के बाद सरकार में उन्हें मंत्री बनने का मौका मिला है। कई बार वह बयानों को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा में रहे हैं।

Read More

 देहरादून – प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। आज की परेड में 8 दस्ते शामिल है। इस दौरान सीएम धामी ने पीआरडी जवानों का हौसला बढ़ाया।पीआरडी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा जैसी मुश्किल घड़ी में जवान डट कर सामना करते है। कहा इस हौसले की वजह से हम मिलकर मुश्किल हालात का सामना कर पाते हैं। वहीं समारोह में मौजूद मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सीएम पीआरडी जवानों का मार्गदर्शन करने आए। उनका सहयोग हमें सदैव…

Read More

नई दिल्ली –  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के सरकार के फैसले को बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि फैसले ने साबित कर दिया है कि पांच अगस्त, 2019 का फैसला पूरी तरह से संवैधानिक था।उन्होंने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट करते हुए लिखा कि “मैं अनुच्छेद 370 को खत्म करने के फैसले को बरकरार रखने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। पांच अगस्त, 2019 को, पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने का एक दूरदर्शी फैसला लिया। तब…

Read More