नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की रिमांड एक अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। उनकी 6 दिन की रिमांड आज खत्म हो रही थी। आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। लेकिन कोर्ट ने उनकी रिमांड की अवधि एक अप्रैल तक बढ़ा दी। अब उन्हें एक अप्रैल को 11.30 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Author: Onnu
नई दिल्ली – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए बन रहे खास तरह के ट्रैक की पहली झलक दिखाई है। अपने एक्स हैंडल से उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने देश के पहले बैलेस्टलेस ट्रैक की खूबियां बताईं। गुजरात-मुंबई के बीच बनने वाले इस ट्रैक के बारे में वीडियो में विस्तार से जानकारी दी गई है। साथ ही एनिमेटेड तरीके से इसमें बुलेट ट्रेन के दौड़ने के दृश्य भी शामिल किए गए हैं।अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये ट्रैक बैलेस्टलेस हैं यानी ऐसे ट्रैक, जिनमें तेज रफ्तार ट्रेनों के भार को…
रुद्रपुर – उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात हुई है। उधम सिंह नगर के गुरुद्वारे में बाइक पर आए हमलावर ने नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। इलाके में सनसनी फैली हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, डीआईजी योगेंद्र रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।जानकारी के अनुसार, कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह (60) को मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को इलाज के लिए खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई।…
नई दिल्ली: आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 6 दिन की रिमांड आज खत्म हो रही है। केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि ED की रिमांड खत्म होने पर आज CBI अरविंद केजरीवाल की हिरासत मांग सकती है। बता दें कि केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में दावा किया था कि उनके पति गुरुवार को कोर्ट में शराब घोटाला केस को लेकर ‘बड़ा खुलासा’ करेंगे। बता दें कि…
देहरादून – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के अंतर्गत राज्य में अभी तक 03 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई है।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन टीमों को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए जिन वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा, इस बार उनका किराया बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले छोटे वाहनों के लिए ₹750, बड़े वाहनों के लिए ₹1800 शुल्क तय किया गया था, इस बार इसको बढ़ाते हुए छोटे वाहनों के…
देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में निर्वाचन कार्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राजधानी देहरादून में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदाता शपथ आयोजित कर जनजागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इसी क्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने डीएवी कॉलेज, देहरादून में जाकर मतदाता शपथ एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने रितिका चिल्ड्रन एकेडमी, केदारपुरम व दून यूनिवर्सिटी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने लक्खीबाग स्थित प्राइमरी विद्यालय व उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्र ने उच्च…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार की शाम हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी पहुंचकर सीएम धामी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश रावत के बड़े भाई बिशन सिंह रावत के निधन पर उनके आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।। सीएम धामी आज रात्रि विश्राम अमरदीप होटल में करेंगे। उसके बाद 27 मार्च को अजय भट्ट के नामांकन में शामिल होने रुद्रपुर जाएंगे।
देहरादून – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि मतदान की प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु राज्य में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। 85+ आयु के मतदाताओं हेतु घर पर जाकर मतदान की व्यवस्था सुनिश्चत की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 85+ आयु के राज्य में 65 हजार 160 मतदाता हैं। जिनमें से 10 हजार 390 आवेदन प्राप्त हुए हैं। राज्य में 80 हजार 330 दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता हैं, उनमें से 5 हजार 576 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से वोटिंग के लिए आवेदन किया है। अपर…
नई दिल्ली – भारतीय नौसेना की कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी ने निकोबार द्वीप समूह में भारत के सबसे दक्षिणी कैंपबेल बे बंदरगाह की अपनी पहली यात्रा के साथ इतिहास रच दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह कदम भारतीय नौसेना की पहुंच को बढ़ाता है। जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी ने भारत के सबसे दक्षिणी कैंपबेल बे बंदरगाह की अपनी शुरुआती यात्रा सफलतापूर्वक की है। उन्होंने कहा कि मुख्य भूमि से बहुत दूर इस रणनीतिक बंदरगाह पर इस वर्ग की पनडुब्बी की यह पहली यात्रा है, जो भारतीय नौसेना की…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों द्वारा उन्हें दिये जा रहे आशीर्वाद एवं सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में ये पहला अवसर था कि किसी सरकार को दुबारा जनता ने अपना आशीर्वाद दिया हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की देवतुल्य जनता के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रही है। हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हम समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण करेंगे।
